छत्तीसगढ़: बिलासपुर रेल मंडल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां एक पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे कम से कम पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब पैसेंजर ट्रेन किसी तकनीकी खराबी के कारण अचानक ट्रैक पर रुक गई और पीछे से तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई.
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के कारण बिलासपुर रेल सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया है.
रेलवे विभाग ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. वहीं विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये तथा घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है.

