रोहतास: जिले के करगहर थाना क्षेत्र के गरभे गांव निवासी प्रमोद कुमार के बेटे कृष्णा कुमार दिल्ली से घर लौटते समय नशाखुरानी गिरोह के चंगुल में फंस गए. रेलवे यात्रा के दौरान किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी.

आरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी की टीम ने कृष्णा कुमार को संदिग्ध अवस्था में पाया और तुरंत आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा. डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पीड़ित युवक ने बताया कि ट्रेन में एक युवक ने पहले कुरकुरे, फिर बिस्किट और पानी दिया, उसके बाद उन्हें होश नहीं रहा और सो गए. ट्रेन में सक्रिय नशा गिरोह अक्सर यात्रियों से पैसे और सामान लूटने के लिए इस तरह की वारदात करता है. पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
