पटना/ Arzoo Bakhsh बिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को एक बार फिर 15 अगस्त को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें आधुनिक और भारतीय कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है.

विज्ञापन
सम्मान का चयन भारत सरकार के संस्कृति विभाग और नीति आयोग द्वारा प्रमाणित नमस्कार ग्रुप ने किया है. सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि बुधवार को ग्रुप की टीम ने ईमेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से चयनित पुरस्कार विजेता को बधाई पत्र (Congratulations Selected Awardee Letter) भेजकर इस सम्मान की सूचना दी.

विज्ञापन
