बिहटा: मनेर विधानसभा क्षेत्र के बिहटा में शनिवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. भारी बारिश के बावजूद जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था. लोग लगातार भींगते हुए मैदान में डटे रहे और चिराग पासवान का भाषण ध्यानपूर्वक सुनते रहे.

चिराग पासवान अपने उड़नखटोले यानी हेलीकॉप्टर से बिहटा पहुंचे, जहां समर्थकों ने फूल- मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने मंच पर पहुंचते ही अपने पिता रामविलास पासवान की तस्वीर को नमन किया.
सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है. युवाओं को रोजगार और विकास चाहिए, और एनडीए सरकार इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने लोगों से अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने की अपील की.
बारिश के बीच भी भींगते हुए लोगों का जो उत्साह देखने को मिला, उसने यह साबित कर दिया कि चिराग पासवान की लोकप्रियता अब भी बरकरार है. सभा के बाद जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव को लेकर सवाल पूछा, तो चिराग पासवान ने कोई टिप्पणी नहीं की और केवल अपने उम्मीदवार की जीत की बात कही.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
