किशनगंज: शहर के खगड़ा मेला ग्राउंड क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नशे की लत ने एक युवक की जान ले ली. मृतक की पहचान चुड़ीपट्टी के कागजिया बस्ती वार्ड नंबर 15 निवासी मो. आसिफ के रूप में हुई है. वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में आ गया, जिसने आखिरकार उसकी जिंदगी छीन ली.

स्थानीय लोगों के अनुसार, खगड़ा मेला ग्राउंड इलाके में नशे का जाल तेजी से फैलता जा रहा है. कई युवा नशीले पदार्थों के सेवन में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. रविवार को मो. आसिफ की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक के भाई मोहम्मद राहुल ने बताया कि आसिफ पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था और कई बार समझाने के बावजूद उसने नशा नहीं छोड़ा. अंततः नशे की लत ने उसकी जान ले ली.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए और नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जाए. समाज के लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को नशे की लत से दूर रखें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
