नालंदा: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को ज़िला स्वीप आइकॉन (नि:शक्त) सुदर्शन कुमार ने दिव्यांग मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति दिव्यांगों को प्रेरित किया.

कार्यक्रम का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग (नालंदा) के सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे. सुदर्शन कुमार ने कहा कि प्रत्येक वोट की अपनी अहमियत होती है, इसलिए कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश हर नागरिक तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है.
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए संकल्प दिलाया और कहा कि दिव्यांगजन भी देश के समान नागरिक हैं, जिनका योगदान लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने गांव, टोले और मोहल्लों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
