औरंगाबाद: जिले के नबीनगर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मृत्युंजय यादव को आजाद समाज पार्टी का समर्थन मिला है. इस समर्थन की घोषणा करने आज औरंगाबाद पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.

जौहर आजाद ने कहा कि आरजेडी में टिकट बंटवारे के दौरान अपने चहेतों की सलाह पर निर्णय लिए गए, जिससे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है. उन्होंने कहा कि लालू जी की विचारधारा अब समाप्त हो चुकी है और तेजस्वी यादव की नीतियों की वजह से आरजेडी अब बर्बादी के कगार पर पहुंच चुकी है.
वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी मृत्युंजय यादव ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस बार नबीनगर में परिवर्तन की लहर चलेगी और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
