औरंगाबाद: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच का मामला पारिवारिक है और इसे सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहिए. इसे आपस में ही सुलझाया जाना चाहिए. ये बातें श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कही.

यह बयान उन्होंने डिहरा पैक्स अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह के न्यू एरिया स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में दिया, जहाँ वे शामिल होने पहुंचे थे. महिपाल सिंह मकराना ने भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि पवन सिंह वह हस्ती हैं, जो पांच- सात राज्यों में गणित बिगाड़ने की ताकत रखते हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने से पवन सिंह का नहीं बल्कि भाजपा का सम्मान बढ़ा है. इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी कड़ा प्रहार किया और कहा कि हम अपने समाज के हैं और अपने अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे.
महिपाल सिंह ने आगे कहा कि हमारे समाज के वे नेता, जो चुनाव जीतने के बाद नेताओं की चरणवंदना करते हैं, उन्हें राजनीति से बेदखल करने का काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि श्री करणी सेना बिहार के हर घर तक अपने संदेश और कार्य को पहुंचाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
