नवादा: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने मीडिया को संबोधित किया.

जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि नवादा सदर और रजौली अनुमंडल क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है और सभी संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन पूरी सख्ती के साथ चुनाव कार्य को संपन्न कराएगा.
वहीं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी और गश्ती दल लगातार निगरानी करेंगे. एसपी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आम जनता निश्चिंत होकर मतदान कर सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
