दानापुर: विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज़ हो गई है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के समर्थन में दानापुर बस स्टैंड मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे.

सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती राजद सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि “राजद के शासन में बिहार की कानून व्यवस्था इतनी खराब थी कि लोग शाम होते ही घरों में सिमट जाते थे, लेकिन आज बिहार पूरी तरह बदल चुका है.” उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं.
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 2 लाख 58 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की है. साथ ही छात्रों के लिए पोशाक योजना शुरू की गई है और हर प्रखंड में नए स्कूल खोले जा रहे हैं. स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2006 के बाद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त दवा और इलाज की सुविधा दी जा रही है. अब हर महीने औसतन 11,600 मरीज इलाज के लिए आते हैं, जबकि पहले नाममात्र के मरीज पहुंचते थे.
नीतीश कुमार ने जनता से एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. सभा में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
