पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान जनशक्ति जनता दल के प्रमुख एवं महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा कि राज्य में जनता पूरे उत्साह के साथ मतदान कर रही है.

उन्होंने मतदान के बीच मीडिया से बातचीत में कहा, “वोटिंग हो रही है. अपने तरीके से लोग मतदान कर रहे हैं. महिलाओं की संख्या बढ़ी है और महिलाएं बढ़- चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रही हैं. बदलाव होगा.”
तेज प्रताप यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ को लेकर कहा, “महुआ हमारे नाम से जाना जाता है और किसी के नाम से नहीं.”
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता विकास और परिवर्तन के नाम पर मतदान करेगी और बिहार में नया राजनीतिक अध्याय शुरू होगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
