वैशाली: मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी रही और तेजप्रताप अपने हाथ में दादी की तस्वीर लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे.तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे दादी के आशीर्वाद से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने दादी की तस्वीर साथ लेकर नामांकन किया. उन्होंने कहा कि उनकी दादी “अमर हैं और दिल में हमेशा रहेंगी.”

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव 2015 में महुआ विधानसभा से पहली बार विधायक बने थे और जीत हासिल की थी. हालांकि 2020 में उन्होंने समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ा और वहां से विजयी हुए. इस बार पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद वे जनशक्ति जनता दल से अपने पुराने क्षेत्र महुआ से चुनाव मैदान में उतरे हैं.
महुआ सीट इस बार सबसे हॉट सीट मानी जा रही है क्योंकि यहां कई दिग्गज आमने-सामने हैं. इस सीट से वर्तमान विधायक मुकेश रौशन (राजद), जदयू की बागी आसमा प्रवीण, लोजपा (आर) के संजय सिंह, और एआईएमआईएम से टॉपर घोटाले के आरोपी बच्चा राय भी चुनावी मैदान में हैं.
मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने महुआ के विकास का वादा किया था और उसे पूरा किया है. उन्होंने कहा, “महुआ में मेडिकल कॉलेज खुल गया है, अब मैं महुआ को जिला बनाऊंगा और यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलूंगा.” तेजप्रताप ने कहा, “जो महुआ का विकास करेगा, वही जनता के दिल पर राज करेगा.”

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
