हाजीपुर: ट्रेड यूनियन की हड़ताल के समर्थन में और वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर हाजीपुर में भी दिख रहा है. बुधवार को महुआ के राजद विधायक डॉ. मुकेश रोशन ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हाजीपुर- पटना महात्मा गांधी सेतु के मुख्य मार्ग पर गर्दनिया चौक पर सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन
उन्होंने सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बंद के कारण महात्मा गांधी सेतु मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. लोगों को पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारी वोटर लिस्ट पुनरीक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
