भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. झारखंड से पहुंचे राजद नेताओं की टीम लगातार क्षेत्र में कैंपेनिंग कर रही है और राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रही है.

शनिवार को राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव और आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सनहौला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों- भुड़िया, माहिया, विश्वासपुर और पोठिया का दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर महागठबंधन के घोषणा पत्र पर विस्तार से चर्चा की और लालटेन छाप पर वोट देने की अपील की.
पुरेंद्र सिंह ने कहा कि रजनीश भारती एक युवा, शिक्षित और ऊर्जावान प्रत्याशी हैं, जिनकी जीत से कहलगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा. उन्होंने कहा कि रजनीश भारती एनटीपीसी के सालाना 450 करोड़ रुपये के सीएसआर फंड का उपयोग कहलगांव के विकास में करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि 14 नवंबर को बिहार में तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनते ही प्रत्येक परिवार को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. “माई बहिन मान” योजना के तहत महिलाओं को सालाना ₹30,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी, 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और वृद्धा पेंशन की राशि ₹1500 प्रति माह कर दी जाएगी.
पोठिया पंचायत में जनसंपर्क के दौरान पुरेंद्र सिंह ने मुखिया कुंज बिहारी चौधरी और सरपंच विनोदानंद चौधरी से भी मुलाकात की. ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि इस बार बिहार में बदलाव तय है और कहलगांव सीट पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी.
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कहलगांव में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला कड़ा और दोस्ताना संघर्ष का रूप ले चुका है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
