पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य के लोगों से बदलाव का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग लंबे समय से इस क्षण का इंतजार कर रहे थे और अब यह तारीख इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बार वे महागठबंधन की सरकार बनाना चाहते हैं. उन्होंने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार को केवल अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, तानाशाही और घोटाले मिले हैं. जनता अब इससे त्रस्त हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है.
मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि “मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं, अब बिहार को नई ऊर्जा और नई दिशा की जरूरत है.” उन्होंने कहा कि इस बार हर बिहारी ‘सीएम’ यानी ‘चेंज मेकर’ बनेगा. हम सब मिलकर सुनहरा, बेहतर और विकसित बिहार बनाएंगे.

