दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के एलान के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चुनाव आयोग के फैसले की सराहना की है. उन्होंने कहा कि आयोग ने बहुत बुद्धिमत्ता के साथ दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है. मांझी ने कहा कि जब चुनाव अधिक चरणों में होते हैं, तब बूथ लूट जैसी घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि कम चरणों में होने वाले चुनाव से बूथ लुटेरों का काम नहीं बनेगा और मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.
मांझी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और जनता उन योजनाओं का लाभ महसूस कर रही है. उन्होंने दावा किया कि विकास और सुशासन के मुद्दे पर जनता फिर से एनडीए को मौका देगी.

