भोजपुर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघा कुल तेतरिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान ओम प्रकाश पांडे की पत्नी प्रियंका देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रियंका मूल रूप से बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव की रहने वाली थी. उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी.

मृतका के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रियंका को ससुराल में ननद और बहनोई द्वारा बार-बार प्रताड़ित किया जाता था. बीते दिनों एक झगड़े के दौरान बहनोई ने उसकी बुरी तरह पिटाई की थी, जिसके बाद पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई थी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया.
प्रियंका ने गुरुवार की शाम फोन पर अपने भाई को बताया था कि उसे ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि प्रियंका की मौत हो गई है. जब परिजन पहुंचे, तो उन्होंने महिला को मृत अवस्था में पाया. प्रियंका के परिजन ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या साजिश के तहत की गई है. उन्होंने ननद, बहनोई और ससुर पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सकेगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
