भागलपुर (Ashish Kumar) बिहार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को भागलपुर जिला के सनहौला थाना अंतर्गत सनहौला- हनवारा मार्ग पर भुड़िया मोड़ पर अनियंत्रित हाईवा ने एक अधेड़ व्यक्ति को रौंद दिया जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अधेड़ की पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है.

मृतक की पहचान कमालपुर निवासी 41 वर्षीय मोहम्मद इदरिश के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला का नाम लतीफन बीवी बताया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपनी पत्नी को साइकिल पर लेकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने साइकिल सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया. उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई मामले की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
वही पुलिस ने हाईवा जप्त कर लिया है. हालांकि मौके का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा. फिलहाल घायल महिला का इलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी संग किसी रिश्तेदार की मय्यत में जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी है. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों का आवागमन होता है जिसके रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं होती है. आए दिन उक्त मार्ग पर सड़क हादसे आम हो चले हैं.

