भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होना है. इसे लेकर भागलपुर जिले में आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है. इस संबंध में समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि छुट्टी के दिन नामांकन नहीं होगा, लेकिन 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन नामांकन कराया जा सकेगा.

डीएम ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. सभी चेक पोस्टों पर जांच शुरू कर दी गई है और चुनाव पर्यवेक्षक भागलपुर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुसार सभी चुनावी कार्य किए जा रहे हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए हर टोले-मोहल्ले पर प्रशासन की कड़ी निगरानी है. जिन लोगों पर संदेह है कि वे चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं, उन पर विशेष नजर रखी जा रही है.
वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर और नवगछिया पुलिस जिले में कुल 11 कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती की गई है. थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की हाजिरी लगाई जा रही है. हाल ही में चलाए गए समकालीन अभियान में 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 95 वारंटों का निष्पादन भी किया गया है. उन्होंने कहा कि दीपावली और काली पूजा के दौरान भी जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
