भागलपुर: जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में गुरुवार को जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया. झारखण्ड राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में यह अभियान कहलगांव नगर पंचायत के सभी 17 वार्डों में चलाया गया. इस दौरान लोगों से लालटेन छाप पर बटन दबाने की अपील की गई.

जनसंपर्क के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राजद की सरकार बनने पर बिहार में युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी और ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कहलगांव एनटीपीसी के सीएसआर फंड से पूरे क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा.
इस दौरान महिला नेत्री शारदा निषाद ने गंगा किनारे के इलाकों में सघन प्रचार किया और स्टीमर यात्रियों से मिलकर उन्हें लालटेन पर वोट देने की अपील की. जनसंपर्क अभियान में राजद नेता देव प्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, मनोज चौरसिया, सत्येंद्र प्रभात सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
