बेतिया: गुरुवार दोपहर अहवरशेख स्थित पासवान चौक पर अज्ञात अपराधियों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. जहां अनाज व्यवसायी दिनेश साह की बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखे ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गई. घटना सेंट्रल बैंक की अहवर शाखा से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई.

जानकारी के अनुसार, व्यवसायी दिनेश साह ने दो लाख पचास हजार रुपये बैंक से निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे और पास के बाजार में घरेलू सामान खरीदने गए थे. इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे, जिनमें दो रेकी करते नजर आए और तीसरा बड़ी सफाई से डिक्की खोलकर रुपये की गड्डी निकालकर पैदल ही फरार हो गया.
पूरी वारदात पासवान चौक स्थित ‘कृति राजनंदनी श्रृंगार पैलेस’ की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में अपराधियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. सूचना मिलते ही मझौलिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान व बैंक दोनों के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की.
पीड़ित व्यवसायी दिनेश साह, जो अमवा मझार वार्ड 08 के निवासी हैं, ने मझौलिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
देखें CCTV फुटेज

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
