बेगूसराय: जिले के बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव में शुक्रवार देर शाम उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान डरहा गांव निवासी गणेश सदा (45 वर्ष) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, डरहा गांव के तीन युवक बखरी- खगड़िया मुख्य पथ पर खड़े थे, तभी उत्पाद विभाग की गाड़ी को देखते ही वे भागने लगे. विभाग की टीम ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा. इसी बीच गणेश सदा पुलिस से बचने के लिए पावर हाउस के पास बने पानी भरे गड्ढे में कूद गया. गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम मौके से फरार हो गई. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की तलाश शुरू की. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गणेश सदा का शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बखरी पुलिस, एसडीएम सन्नी कुमार सौरव और एसडीपीओ कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा- बुझाकर जाम हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया.
घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. वहीं ग्रामीणों में उत्पाद विभाग की कार्रवाई को लेकर गहरा आक्रोश है. लोगों ने विभाग पर लापरवाही और भय फैलाने का आरोप लगाया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
