बाढ़: एनटीपीसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रैली दियारा क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष ओंकारनाथ राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इसी दौरान तीन युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया.

पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपनी पहचान अमीर यादव, दिनेश यादव और संजीव कुमार के रूप में बताई. इनमें अमीर और दिनेश एनटीपीसी थाना क्षेत्र के महाराजगंज के रहने वाले हैं, जबकि संजीव कुमार पंडारक थाना क्षेत्र के दरगाहही टोला का निवासी है.
तलाशी के दौरान तीनों के पास से तीन देसी कट्टा और अठारह जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस अब तीनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
