बगहा: महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह के समर्थन में शनिवार को प्रस्तावित रोड शो समय अभाव के कारण नहीं हो सका. दरअसल, जिला प्रशासन ने रोड शो के लिए शाम 4 बजे तक की अनुमति दी थी, जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर 4 बजे के बाद विमल बाबू खेल मैदान में लैंड हुआ. समय सीमा समाप्त होने के कारण रोड शो की इजाजत नहीं दी गई.

इसके बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने विमल बाबू खेल मैदान में ही मौजूद समर्थकों को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार जयेश मंगल सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की.
सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही कैलाशनगर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा. वहीं कन्हैया कुमार ने कहा कि बगहा को राजस्व जिला का दर्जा दिलाना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में आधा काम हो चुका है और दूसरे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से बिहार में महागठबंधन की सरकार निश्चित रूप से बनेगी.
कन्हैया ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बार विकास, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर वोट दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. इस मौके पर नरकटियागंज से कांग्रेस प्रत्याशी शाश्वत केदार पांडेय और यश सिंह भी मौजूद रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
