Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चांडिल/Afroz Mallik अनुमंडल के  कपाली ओपी के पास सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार चार नाबालिग युवकों को रोककर पूछताछ की. जांच के दौरान पाया गया कि चारों में से किसी के पास भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. पुलिस के अनुसार नाबालिग बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और चार सवारी बैठाकर वाहन चला रहे थे, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है. नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया गया. कुल 32,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मामले में अभियोजन की कार्रवाई करते हुए प्रकरण को न्यायालय भेज…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर के समीप वार्ष्णेय समाज द्वारा फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में मंगलवार को विधि- विधान के साथ होलिका दहन किया गया. भद्रा समाप्ति के बाद तड़के करीब 04:00 बजे एसकेजी क्लब परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत हुई. होलिका दहन के उपरांत वार्ष्णेय परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा भाव से होलिका की परिक्रमा कर पूजन- अर्चन किया और सुख- शांति व समृद्धि की कामना की. पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. परंपरा के अनुसार…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिले में अवैध बालू परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईचागढ़, चौका और कांड्रा मुख्य मार्ग से लगातार बिना तिरपाल ढके, बिना वैध चालान और ओवरलोड बालू लदे वाहन गुजर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय- समय पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव नजर नहीं आ रहा है. आरोप है कि दिन- रात नियमों की अनदेखी कर बालू का परिवहन किया जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा को…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम में डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हाल ही में संपन्न हुए शहरी निकाय चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच लॉबिंग का दौर शुरू हो चुका है. 16 मार्च को डिप्टी मेयर का चुनाव प्रस्तावित है, ऐसे में अगले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं. इस बार निगम में आधे से अधिक पार्षद नए और अनुभवहीन हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे माहौल में धनबल और जोड़-तोड़ की राजनीति हावी हो सकती है. ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की आशंकाओं से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. पर्दे…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh होली महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में रविवार देर रात चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 33 किनारे स्थित कई लाइन होटलों में सघन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान महेश होटल, त्रिवेणी होटल, शत्रुघ्न होटल, अनन्या होटल एवं गोल्डन लीफ होटल की गहन जांच की गई. जांच के क्रम में महेश होटल और अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से मदिरा…

Read More

सरायकेला: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया. यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में यातायात थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा कांड्रा टोल प्लाजा पर शाम 5 बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मोटरसाइकिल से लेकर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई. चेकिंग के क्रम में वाहन संख्या JH05DZ-6097 को रोका गया. जांच के दौरान चालक राजा राम महतो द्वारा 104 एमएल अल्कोहल का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया. नियमों के उल्लंघन पर वाहन मालिक को सूचित करते…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत में रविवार देर रात मॉब लिंचिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. रात करीब 9 बजे दूध कैबरा आम बगान के पास एक अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में जमकर पीट दिया. मिली जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति काफी देर से आम बगान के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. स्थानीय ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे पूछताछ के लिए बुलाया. ग्रामीणों को देखते ही वह व्यक्ति वहां से भागने लगा. उसके भागते ही लोगों का शक और गहरा गया तथा शोर…

Read More

सरायकेला: जिले के निकाय चुनाव ने भाजपा की अंदरूनी सियासत को खुलकर सामने ला दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा आदित्यपुर नगर निगम की मेयर सीट को लेकर रही, जहां भाजपा समर्थित संजय सरदार की जीत ने कई राजनीतिक संदेश दे दिए हैं. *अर्जुन मुंडा की सक्रियता बनी गेम चेंजर* पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पूरे चुनावी अभियान में सक्रिय दिखे. टिकट वितरण से लेकर रणनीतिक प्रबंधन तक उन्होंने सीधी भूमिका निभाई. अंतिम समय में प्रत्याशी चयन, भीतरखाने की नाराजगी और बगावत के बावजूद संगठन को एकजुट रखना आसान नहीं था. इसके बावजूद आदित्यपुर में जीत दर्ज होना इस बात का संकेत…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के नक्सल प्रभावित मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के समीप जंगल में रविवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच आईईडी विस्फोट की घटना हुई. इस विस्फोट में कोबरा बटालियन संख्या 209 के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सारंडा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों…

Read More

कैमूर: जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज़ गुमटी के पास नेशनल हाईवे 19 पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जमशेदपुर से बनारस जा रही एक पैसेंजर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. *तीन लोगों की मौत, कई घायल* इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 9 वर्षीय दीप शिखा पटेल, 45 वर्षीय आशा रानी और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से…

Read More