Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जमशेदपुर: चंपाई सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों को बड़ी राहत देते हुए उम्र सीमा 60 से घटाकर 50 साल कर दी है. इसको लेकर राज्य के मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रचार- प्रसार और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय से उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जागरूकता रथ को रवाना किया. यह जागरूकता रथ सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में घूम घूम कर लोगों को जागरूक करेगी. उपायुक्त ने बताया कि 20 से 22 फरवरी तक सभी प्रखंडों एवं पंचायत में जागरूकता रथ पहुंचकर लाभुकों को जागरूक करेगी. 26 फरवरी से…

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो में सरस्वती पूजा के अवसर पर मां पाउड़ी मेला समिति की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें बच्चों का दौड़, लड़कियों का दौड़, बैलून फोड़, सामान्य ज्ञान, बुढ़ीयों का तेज चाल, लड़कियों का सुई धागा रेस, जवानों का साईकिल रेस, लड़कियों का हण्डी फोड़, बूढ़ो का दौड़, लड़कियों का चुका रेस, जवानों का जूता रेस, बच्चों का चम्मच रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई. वहीं इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया सोनामुनी…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan जिले के भदवर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति को गोली मार दी. जिस कारण मौके पर पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के सेवता गांव निवासी कुलम देवी के रूप में की गई है, जबकि उनके पति सुरेंद्र यादव घायल हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक…

Read More

गम्हरिया: प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा दिनोदिन महंगी होती जा रही है. स्लम एरिया के अभिभावक प्ले स्कूल का नाम सुनकर मन मसोसकर रह जाते हैं. मगर एक युवा सोच आज उन स्लम एरिया के अभिभवकों के लिए वरदान साबित हो रहा है. जिसने अपने जज्बे और जुनून से न केवल गरीबी को मात दिया बल्कि गरीबों के लिए अपने खजाने खोल दिए और स्लम एरिया में हाइटेक प्ले स्कूल खोलकर नौनिहालों के लिए मुफ्त शिक्षा के मंदिर की स्थापना कर दी. यहां अभिभावकों को न भारी- भरकम एडमिशन फीस देनी होगी, न उनसे हर महीने मनमाना फीस वसूले जाएंगे.…

Read More

राजनगर/ Pitambar Soy राज्य के सीएम व स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र के टिंटिडीह में नवनिर्मित भव्य जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को चूड़ाबंधन अनुष्ठान हुआ. पंडित दिलीप पंडा एवं किशोर नंदा के द्वारा वैदिक मन्त्रोंचार कर यज्ञ हवन किया गया. जिसमें ग्रामीणों ने प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर के गुबंद में रत्न मुद्रक भरा और चोटी पर पताका स्थापित किया. इस दौरान टिंटिडीह व आसपास के गाव प्रभु श्री जगन्नाथ के रत्नों उत्सव के रस में डूबा रहा. गांव ही नहीं आसपास के ग्रामीणों ने भी चूड़ाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर मंदिर के गुबंद में…

Read More

रांची: जमीन घोटाला मामले को लेकर ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से केंद्र प्रायोजित एजेंडा है. आनेवाले लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा बीजेपी को उठानी पड़ेगी. यह कहना है कैप्टन राजेश कुमार का. हाल ही में नेवी से रिटायर हुए कैप्टन राजेश अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. नौकरी में रहते उन्होंने खूब शोहरत पायी. अनुशासन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है. कैप्टन राजेश ने बताया कि झारखंड को जिस तरह से अशांत किया गया है उसके लिए ईडी से ज्यादा दोषी केंद्र की भाजपा सरकार है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्ण बहुमत वाली सरकार चला…

Read More

चांडिल/ Jagannath Chatarjee राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास में भारी अनियमितता की वजह से योग्य लाभुक इससे वंचित हो रहे हैं. ग्राम सभा से चयन किये गए योग्य लाभुको को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. चांडिल पंचायत क्षेत्र में ऐसे कई योग्य लाभुक है जिसको आवास की निहायत जरूरी है. ग्राम सभा से चयन किए गए योग्य लाभुक को इसका लाभ नहीं मिलना ग्राम सभा के अधिकारों का हनन है. पदाधिकारियों द्वारा अबुआ आवास में प्राथमिकता तय किया गया है. इसमें भारी गड़बड़ी है. यह बातें चांडिल पंचायत के मुखिया मनोहर सिंह सरदार ने कही. उन्होंने कहा…

Read More

DESK झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राज्य के 15 प्रशासनिक पदाधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की है. इसके तहत निरंजन कुमार को जामताड़ा डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जामताड़ा बनाया गया है. श्री कुमार इससे पहले दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के उपनिदेशक कल्याण के पद पर पदस्थापित थे. इसी कड़ी में सादात अनवर को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी धनबाद जिला परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं दिलेश्वर महतो को गुमला का डीडीसी बनाया गया है उनके जिम्मे मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गुमला का पदभार भी…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सोमवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत पीडब्लूडी रोड से महलीडीह सड़क का भूमिपूजन व चौड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र तथा चांडिल डैम रोड में जिला परिषद मार्केट कंपलेक्स की दूसरी मंजिल में दो हॉल एवं कमरा उन्यन कार्य का शिलान्यास विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया. इस क्रम में विधायक ने कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य 55 लाख रुपये की लागत से, कुकड़ू के महलीडीह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत करीब…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला बाजार क्षेत्र के बस स्टैंड चौक पर पावरफुल हाई मास्ट लाइट सोमवार की शाम रोशन हुआ. विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य ने विधिवत नारियल फोड़कर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया. जिससे रोशन हुए बस स्टैंड चौक पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई. मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य ने बताया कि जल्द ही एक अन्य हाई मास्ट लाइट इंडोर स्टेडियम के समीप स्थापित की जाएगी. जिससे गेस्ट हाउस फील्ड सहित एक बड़ा क्षेत्र रोशन हो सकेगा.

Read More