Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कांड्रा/ Bipin Varshney इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू कांड्रा के नए थानेदार बन गए हैं. सोमवार को उन्होंने कांड्रा थाना में आकर पदभार ग्रहण किया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति बहाल करने की दिशा में पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है. नए थाना प्रभारी विशेष शाखा रांची से स्थानांतरित होकर सरायकेला जिला आए. इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर उन्हें कांड्रा का नया थाना प्रभारी बनाया गया. स्थानीय सामाजिक संगठनों…

Read More

चांडिल/Jagannath Chatterjee सोमवार सुबह चांडिल के सिकली रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरकर 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए. बुजुर्ग की पहचान बिहार के सहरसा शौर बाजार निवासी नरेश यादव के रूप में हुई है. उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं. घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल मस्जिद मोहल्ला निवासी मनोअर एवं गुडेन ने घायल व्यक्ति को चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. चांडिल बीस सूत्री सदस्य मेहताब आलम ने चांडिल पुलिस के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए घायल को जमशेदपुर एमजीएम भेज दिया.

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सोमवार अहले सुबह कांड्रा हाट बाजार के अंदर कचड़े के ढेर में आग लग गई. जिसे सड़क के दूसरी ओर भट्टी गली के रहने वाले अंकुर श्रीवास्तव ने अपने घर से देखा की श्री जगन्नाथ स्विंग मशीन टेलर दुकान के बगल में आग की लपटे उठ रही है. जिसके बाद इसकी सूचना आस- पास के दुकानदारों को दी. वहीं टेलर दुकानदार व अन्य दुकानदार वहां पहुंचे एवं आग बुझाने में लग गए एवं इसकी सूचना देने कांड्रा थाना भी गए, लेकिन कई बार आवाज देने के बाद भी थाना से कोई नहीं सामने आया. तत्पश्चात इसकी सूचना…

Read More

खरसावां/ Ajay Mahato प्रखंड अंतर्गत मां आकर्षणी मंदिर परिसर में रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज की एक विशेष बैठक धर्मेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से समाज में व्याप्त कुरीति को दूर करना, समाज के लोगों में राजनीति चेतना जगाना में सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए गांव- गांव जागरूकता अभियान चलाना आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. वहीं धर्मेंद्र कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान स्थिति में समाज का एकता बनाए रखना अति आवश्यक है,बिना एकता का समाज का विकास संभव नहीं.समाज में काफ़ी कुरीति व्याप्त है इसे दूर करने की जरूरत…

Read More

चांडिल: स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी के जयंती के अवसर पर रविवार को विधायक सविता महतो व जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने चांडिल प्रखंड के चिलगु, गांगुडीह पुनर्वास स्थल व लेंगडीह स्थित बाबा तिलका मांझी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका की जीवन कथा से प्रेरणा लेकर हमें चलने की आवश्यकता है. इस दौरान विधायक ने तिलका कल्याण समिति गांगुडीह पुनर्वास स्थल व लेंगडीह में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भी शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से…

Read More

गम्हरिया/ Bipin Varshney भाजपा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में आज गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के मुर्गाघुट्टू गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेज हुकूमत के विरुद्ध क्रांति के आगाज करने वाले बाबा तिलका मांझी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई. इस मौके पर श्री सिंहदेव ने कहा 1771 से 1784 तक उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के विरोध लंबी और कभी न समर्पण करने वाली लड़ाई लड़ी, देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी जी देश के प्रथम क्रांतिकारी थे पर इतिहासकारों ने कभी भी इसका जिक्र नहीं किया. इस मौके पर भाजपा नेता…

Read More

कोडरमा: सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ कुमार सौरभ को पदमुक्त करते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. सीएस कार्यालय से जारी शोकॉज में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. क्या है मामला दरअसल बीते शुक्रवार को डॉ कुमार सौरभ की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसमें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान…

Read More

सरायकेला: विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य की भूमिका पहले से ज्यादा बढ़ गई है. मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन के विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सनद की सक्रियता बढ़ गई है. वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए समाधान का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही मुख्यमंत्री को अवगत भी करा रहे हैं. सनद आचार्य ने बताया कि दादा (मुख्यमंत्री) को राज्य की जनता का सेवा का अवसर मिला है वे दिनरात पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं को अमली जामा पहनाने में जुटे हैं, मगर…

Read More

आदित्यपुर: रविवार तड़के सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बास्को नगर स्थित एक मकान में छापेमारी करते हुए दो तस्करों को लागभग 35 किलो प्रतिबंधित गौ मांस के साथ हिरासत में लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक स्कूटी JH 05BU- 6264 भी बरामद किया है. इनमें से एक का नाम मीर हुसैन बताया जाता है जो पूर्वी सिंहभूम के बालीगुमा का रहने वाला है, जबकि दूसरे का नाम मदन टुडू है जो वास्को नगर का रहने वाला है. बताया जाता है कि हर रविवार को बालिगुमा से बास्को नगर लाकर प्रतिबंधित गौ मांस…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal ईचागढ़ प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय सालगाडीह के दिवंगत पारा शिक्षक अनादि कुमार महतो के परिजनों को ईचागढ़ शैक्षिक समुदाय ने शनिवार को सहयोग राशि प्रदान की तथा मौके पर दिवंगत पारा शिक्षक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. शैक्षिक समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल पारा शिक्षकों के प्रखंड अध्यक्ष पुस्तम हजाम के नेतृत्व में अनादि कुमार महतो के सालगाडीह, चिपड़ी स्थित पैतृक आवास जाकर यह सहयोग प्रदान किया. मौके पर उपस्थित पारा शिक्षक- गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने संबोधित करते हुए कहा कि सूबे के पारा शिक्षक विगत बीस सालों…

Read More