Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: एसडीओ पारुल सिंह कुछ नया कर गुजारना चाहती है. थोड़े ही समय में पारुल सिंह के क्रियाकलापों की जिले में चर्चा होने लगी है. इस बार वह नई पहल करने जा रही है. एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के ट्रांसजेंडर को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना चाहती है. साथ ही सरायकेला अनुमंडल के औद्योगिक इकाइयों में ट्रांसजेंडर की नियुक्ति करने की पहल की जाएगी. इसको लेकर जल्द ही जिला नियोजनालय और उद्यमियों के साथ एक बैठक की जाएगी, जिसमें ट्रांसजेंडर को भी बुलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से ट्रांसजेंडरों के लिए कई…

Read More

गम्हरिया: प्रखंड के बलरामपुर में बीते 1 फरवरी को 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए राजकुमार राम की शुक्रवार देर शाम टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. इधर आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को शव के साथ छोटा गम्हरिया सब स्टेशन पहुंच कर विरोध किया गया. बताया जाता है कि बलरामपुर निवासी राजकुमार राम बीते 1 फरवरी को अपने छत की ढलाई होने के बाद छत पर गए थे, इस बीच छत से सटकर गुजर रहे 11 हज़ार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर वे बुरी…

Read More

रांची: झारखंड में खेला अभी बाकी है, विक्षुब्ध कांग्रेसी विधायकों का रांची के एक होटल में जुटान होने लगा है. इधर सीएम चंपाई सोरेन के भी देर शाम दिल्ली जाने की सूचना मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानें तो झारखंड कांग्रेस के 12 नाराज विधायक देर शाम बेंगलुरु या जयपुर जा सकते हैं. वहां से दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल सभी रांची के एक होटल में बैठक कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक बैठक में बेरमो विधायक अनूप सिंह, महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडे, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जामताड़ा विधायक…

Read More

आदित्यपुर: शनिवार अहले सुबह ड्यूटी जा रहे टाटा स्टील के साइकिल सवार ठेकाकर्मी को टाटा- कांड्रा मार्ग पर खरकई पुल के समीप अनियंत्रित कार सवार ने रौंद दिया. जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका ईलाज चल रहा है. साइकिल सवार ठेकाकर्मी की पहचान आदित्यपुर- 2 वार्ड 29 के लंका टोला निवासी शालिग्राम झा के रूप में हुई है. घटना शनिवार सुबह 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने कार जब्त कर लिया है. फिलहाल घायल की ओर…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के फल्गु नदी के तट पर स्थित ब्राह्मणी घाट पर संज्ञा समिति गया धाम की गया जिला इकाई द्वारा 72 कुंडीय सूर्य यज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ो लोगों ने यज्ञ में आहुति दिया. वहीं पारंपारिक वेशभूषा में पुरुष और महिलाएं भी शामिल हुई. इसके लिए ब्राह्मणी घाट स्थित मध्यकालीन ऐतिहासिक सूर्य मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है. प्रातः काल सर्वप्रथम सूर्य अर्घ्य एवं ध्वजारोहण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके उपरांत सूर्य पूजन एवं अभिषेक किया गया. तदुपरान्त 72 कुंडो पर सामूहिक हवन किया गया. जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गूंज उठा.…

Read More

कुचाई/ Ajay Mahato : कुचाई प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति कार्यकारिणी की एक बैठक उपप्रमुख सुखदेव सरदार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें पंचायत समिति अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं वित्तिय वर्ष 2020-21 एवं 2023-24 की समीक्षा की गई. वहीं अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पूर्ण हो चुकी योजनाओं का रॉयल्टी की राशि, लेबर सेस नियमानुसार जमा करने का निर्देश दिया गया. वित्तिय वर्ष 2024-25 हेतू योजना चयन की जानकारी ली गई. इसमें बताया गया कि जीपीडीपी ग्राम पंचायत विकास योजना तथा बीपीडीपी ब्लॉक पंचायत विकास 2024-25 हेतु योजनाओं का…

Read More

ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम राम मंदिर नवकुंज प्रांगण में शुक्रवार को सोनार पातकुम परगना सोलोआना नवकुंज कमिटी ईचागढ़ पातकुम द्वारा आयोजित श्री श्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का विधायक सविता महतो और राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. नौ दिवसीय श्री श्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन के राधा कुंज में विधायक सविता महतो ने पुजा पाठ कर क्षेत्र की मंगलकामना की. इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी नौ कुंजो का परिभ्रमण कर माथा टेका. नवकुंज के लिए अलग-अलग नौ कुंज में संकिर्तन का शुभारंभ किया गया जो निर्विवाद रूप से राधा…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney : कांड्रा थाना अंतर्गत बिकानी में शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक संख्या JH 05CF 7172 पर सवार दंपती घायल हो गए. घटना के बाद भाजपा नेता संजय सरदार ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इधर, सूचना पाकर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मानगो निवासी सरायकेला से मानगो की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे पति-पत्नी समेत लगभग तीन साल का बच्चा सड़क किनारे गिर…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney : आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिडेटकी ओर से कर्मचारियों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट महादेव प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आयोजन किया गया था. यह टूर्नामेंट महादेव खेल प्रांगण में खेला गया. इस दौरान फाइनल मैच में टीम स्वर्णरेखा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने आयी टीम स्वर्णरेखा ने निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट खोकर शानदार 109 रन बनाये. देबबर्ता सिन्हा (15), सुशील टुडू (39) और मैन ऑफ़ द फाइनल बलजीत संसोआ ने तीन छक्के और चार चौके की मदद से अपनी टीम के लिए 46 रन जोड़े. टीम नव ऊर्जा…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के गया- पटना मुख्य मार्ग पर कंडी- नवादा गांव के समीप एसएमएल इसुजु के शोरूम का उद्घाटन पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एसएमएल इसुजु के मार्केटिंग चीफ जेनरल मैनेजर प्रशांत कुमार एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन से पूर्व जीतन राम मांझी को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वही जीतन राम मांझी द्वारा भी कंपनी के कर्मियों को मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया गया. video इस मौके पर जीतन राम मांझी ने कहा कि गया की पावन धरती पर एसएमएल इसुजु कंपनी जो…

Read More