Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

गम्हरिया/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के गम्हरिया अंचल के आसंगी मौजा के खाता संख्या 187 एवं प्लॉट संख्या 88, 93, 94 और 96 रकबा करीब तीन एकड़ जमीन को लेकर सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी है. सीओ कमल किशोर ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर सरकार अपना पक्ष मजबूती से रख सकती है. विदित हो कि उक्त भूखंड पर नगर निगम का प्रस्तावित भवन बनाना था. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी. बीते 24 फरवरी को मुख्यमंत्री को शिलान्यास करना था, मगर एन मौके पर कथित कब्जाधारी रितेश भालोटिया ने हाई कोर्ट से स्टे…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल डैम रिजॉर्ट के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल अवस्था में पड़ा हुआ एक युवक को झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य गोपेश महतो ने उठाकर अपने निजी वाहन से चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. युवक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के दालग्राम निवासी मंगल गोप के रूप में की गई. मंगल घर से निजी कार्य से चांडिल बाजार आने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. तभी सड़क पर अपने गाड़ी से गुजर रहे झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय का 63 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान के साथ किया गया. इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा गीत- संगीत की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एलपी शाही ने कहा कि आज हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है. video उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का 63 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar पीएम मोदी शनिवार को औरंगाबाद पहुंचेंगे. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं. इधर एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल लिया है. बता दें कि औरंगाबाद से पीएम मोदी बिहार को करोड़ो की सौगात देंगे. साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. शनिवार को जिला पुलिस- प्रशासन ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की पूरी तैयारियां कर ली गई है. जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कल प्रधानमंत्री औरंगाबाद से करोड़ो रुपए की सौगात बिहार सरकार को…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर 8 में दो पक्षों में विवाद हो गया. घटना के बाद मौके पर हवाई फायरिंग भी की गई. हालांकि गोली किसी को नही लगी पर मारपीट में स्थानीय निवासी नायाब हुसैन और उसका साथी मो वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नायाब और वाजिद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मौके से एक बेस बैट बरामद किया है. घायल…

Read More

DESK हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने गुरुवार को कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य करार देते हुए बर्खास्तगी का फरमान जारी कर दिया है. स्पीकर ने कांग्रेस के उन 6 विधायकों की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी है जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में बागी होकर भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिया था. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले छह विधायकों ने दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. यह घोषणा किया जाता है कि ऐसे छह विधायक तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य…

Read More

DESK कोलकाता हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई बंगाल पुलिस ने आखिरकार टीएमसी नेता शेख शाहजहां को गुरुवार को 24 परगना के मीनाखान से गिरफ्तार कर लिया. तृणमूल कांग्रेस का नेता और पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीडन करने का आरोपी शेख शाहजहां पिछले 55 दिनों से फरार था. दो बार बंगाल सरकार को हाई कोर्ट ने फटकार लगाई तब जाकर पुलिस प्रशासन की नींद टूटी और शाहजहां पर शिकंजा कस गया. बहरहाल अब प. बंगाल सरकार ने शेख पर लगे आरोपों की जांच के लिए सीआीडी जांच बैठा दी है. सीआईडी अब इस…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में यदि आप पारडीह चौक से वाहन लेकर या पैदल कपाली से जमशेदपुर की ओर जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए. इन दिनों पारडीह चौक से कपाली मुख्य सड़क नाली में तब्दील हो गई है. यही कारण है कि आपको जगह- जगह नाली का पानी बहते हुए दिखाई देगा. इस सड़क पर चलने के दौरान न सिर्फ आपको बदबू से परेशानी होगी बल्कि आप गिर कर घायल भी हो सकते हैं. यहां तक कि आपकी जान भी जा सकती है. वहीं तमुलिया के मुख्य सड़क पर जल निकासी…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के रफीगंज- शिवगंज पथ के काशी बीघा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रफीगंज के खैरी मुंडला गांव निवासी अरुण ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर रफीगंज- शिवगंज मार्ग को घंटों जाम कर दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली, अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच आक्रोशित परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आक्रोशित…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बुधवार को चक्रधरपुर पहुंचे. इसे लेकर पूर्व से की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री का जगह- जगह स्वागत किया. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को फूलों का माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर भाजपा में शामिल होने की बधाई दी. वहीं चक्रधरपुर पहुंचने पर सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री ने सबसे पहले चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के समीप…

Read More