Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

Jharkhand Desk इस वक्त जहरखण्ड के जामताड़ा से बड़ी कहबर सामने आ रही है. जहां आसनसोल- पटना रेलखंड पर विद्यासागर रेलवे स्टेशन एवं कासियाटांड़ हॉल्ट के बीच ट्रेन दुर्घटना में दो यात्रियों सहित करीब 12 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक दर्जन से भी ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है. हालांकि शुरुआत में करीब एक दर्जन यात्रियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही थी, मगर रेलवे ने दो के मौत की पुष्टि की है. रेलवे की ओर से बताया गया है कि केवल दो यात्री थे, जबकि बाकी रेलवे ट्रैक पर घूम रहे थे.…

Read More

जमशेदपुर: भले टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव संपन्न हो गया है. भले टीम टुन्नू ने सभी सीटों पर फतह हासिल कर लिया है, मगर ऐसा लग नहीं रहा है कि यूनियन में सबकुछ ठीक- ठाक चल रहा है. बुधवार को इसका खुलासा तब हुआ जब प्रबंधन ने ईएमएस (इक्विपमेंट मेंटेनेंस सर्विसेज) के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया. आरोप है कि तीन दिन पूर्व यूनियन के विवाद को लेकर दोनों के बीच कंपनी परिसर में मारपीट हुई थी. जिसके बाद प्रबंधन ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिसके बाद यूनियन में हड़कंप मचा हुआ…

Read More

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित रि लाइफ नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने एक मरीज के गले के ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर मरीज के चेहरे पर मुस्कन ला दिया है. मरीज अजय कुमार मिश्रा ने डॉक्टरों की पूरी टीम के प्रति आभार जताया है. आज वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. मरीज ने बताया कि उनके गले में ट्यूमर हो गया था. करीब तीन- चार साल से वे न तो सही से खा पा रहे थे न ही सांस ले पा रहे थे. उसके बाद उन्होंने रीलाइफ नर्सिंग होम में संपर्क किया. यहां के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ शुभेंदु मंडल ने उनका ऑपरेशन…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डैमडुब्बी फॉरेस्ट में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब दो परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों तरफ से महिला सहित कई घायल हुए हैं. सभी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां सभी का ईलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह से ही अगल- बगल दो परिवारों में बच्चों के लेकर तू- तू मैं मैं हो रही थी. बात इतना बिगड़ गया कि दोनों ओर से लोहे का रड, ईट पत्थर से एक दूसरे के ऊपर हमला बोल दिया. जिसमें बच्चे, महिला एवं बुजुर्ग…

Read More

पटना सिटी/ Sudhanshu Ranjan पुलिस ने महज 24 घंटों में रंगदारी कांड का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम विकास उर्फ राजा, नीतीश कुमार, हेमंत दास और दीपक पासवान उर्फ अल्लाह बताया जा रहा है. इसकी जानकरी देते हुए सिटी एसपी भरत सोनी ने बताया कि 26 फ़रवरी को करीब रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली की बाइपास थाना अंतर्गत रानीपुर के पास एक व्यवसाई के निर्माणधीन साईट पर कुछ अपराधकर्मियों ने फ़ाइरिंग की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस…

Read More

आदित्यपुर: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा को लेकर सरायकेला- खरसावां कांग्रेस प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक बेशर्मी बताया. मंगलवार को स्थानीय स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता कर उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और गीता कोड़ा पर जमकर निशाना साधा. संजीव श्रीवास्तव ने बाबूलाल मरांडी और गीता कोड़ा को भगोड़ा बताते हुए कहा कि दोनों ही मौकापरस्त राजनीति के माहिर हैं. उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव में दोहरे ऊर्जा के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता…

Read More

गया/ Pradeep Ranjan शहर के गया- बोधगया सड़क मार्ग के टेकुना फॉर्म के समीप स्थित आर्यभट्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में शिक्षाविद स्व. मंजू कुमारी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया. इस दौरान गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण किया गया. देखें video इस मौके पर उनके पति डॉ. रामजतन यादव ने कहा कि मंजू कुमारी समाज सेविका के साथ-साथ एक कुशल शिक्षा भी थी. वे हमेशा गरीबों व दलितों की मदद के लिए आगे रहती थी. वे अपने पास आने वाले लोगों की हमेशा मदद…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार की सुबह आरआईटी थाना अंतर्गत कृष्णापुर के बोनडीह स्थित डीएलडी कंपनी के समीप से एक युवक का क्षत- विक्षत शव मिलने से इलाके में ससनसनी फैल गई. युवक की पहचान सोनाराम केराई के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल तफ्तीश शुरू कर दी गई है. मृतक मूल रूप से सोनुआ का राहनेवला था. यहां बेल्डीह में रहकर मजदूरी का काम करता था. मृतक के पिता ने…

Read More

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना पुलिस पर चोरी के आरोप में दो युवकों को हिरासत में रखकर पिछले तीन दिनों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को परिजनों ने थाने पर जमकर बवाल काटा. परिजनों ने थाना प्रभारी पर ब्राउन शुगर खिलाकर युवकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. परिजनों ने बताया कि पुलिस दोनों को झूठे मामले में फंसना चाहती है. यदि वे गुनाहगार हैं तो उन्हें जेल भेजे न कि प्रताड़ित करे. उन्हें मिलने भी नहीं दिया जा रहा है. बता दे कि कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र में एक चोरी की घटना घटित हुई थी इसी मामले में…

Read More

Jharkhand Desk झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए तारीखों का ऐलान होते ही सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है. एनडीए और इंडिया खेमे में लामबंदी तेज होने लगी है. हालांकि संख्याबल के आधार पर दोनों ही खेमे से एक- एक प्रत्याशी आसानी से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं. मगर नेवी रिटायर्ड कैप्टन राजेश कुमार के हालिया गतिविधियों और सत्ताधारी दल झामुमो से नजदीकियों से “इंडिया” खेमे का पेंच फंस सकता है. ऐसा भी संभव है कि यहां क्रॉस वोटिंग की नौबत आ जाए.  आपको बता दें कि वर्तमान राज्यसभा सांसद समीर उरांव और धीरज साहू का कार्यकाल इसी…

Read More