- Jamshedpur Yoga Proud जमशेदपुर: योग प्रशिक्षक रवि शंकर नेवार को योग में पीएचडी, अष्टांग योग और अष्टांगिक मार्ग पर शोध को मिली मान्यता
- Chaibasa Police Success चाईबासा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; 7 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार
- Mango Nagar Nigam मानगो: नगर निगम वार्ड 29 की समस्याओं को लेकर पार्षद परवीन बानो सक्रिय, मेयर और उप नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र
- Kodarma Road Accident कोडरमा: चंदवारा में बड़ा हादसा टला, टोटो को बचाने में डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार, CCTV में कैद हुई घटना
- Jamshedpur Education News जमशेदपुर: नीट परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 4 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
- Olympic Forest Campaign जामताड़ा: 2036 ओलम्पिक की तैयारी का संकल्प, झारखंड में 23 से 29 जून तक चलेगा ‘ओलम्पिक फॉरेस्ट’ अभियान
- Kapali Route Inspection सरायकेला: मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, कपाली पुलिस ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण
- Jamtara Giridih Road Accident जामताड़ा: अहिल्यापुर में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल, एक बच्चा गंभीर
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
कुंडा प्रतापगढ़/ Devendra Kumar पाइकगंज परसई नवाबगंज निवासी विष्णु कुमार सोनी पुत्र बेनी माधव सोनी ने सीओ को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके पुश्तैनी माकान का ताला तोड़कर उसके चाचा शिवकुमार सोनी व उसका पुत्र हर्ष सोनी ने कब्जा कर लिया है. शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है. विष्णु का आरोप है कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहता है. कुछ दिन पहले वह गांव आया था. 27 फरवरी की शाम माकान में ताला लगाकर रिश्तेदार से मिलने लालगंज रायबरेली चला गया. वापस लौटने पर देखा उसका ताला टूटा हुआ था और उसमे…
Jharkhand Desk झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. 21 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे. जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड की दो सीटों के लिए 11 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 मार्च को होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे. अधिसूचना जारी होने के बाद झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अधिसूचना की कॉपी को सार्वजनिक किया गया. नामांकन प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में होगा. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.…
पटना सिटी/ Shudhanshu Ranjan कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स प्रदेश इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवाहित नारी सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत समाज की कुछ नामी- गिरामी प्रतिष्ठित महिलाएं जो अपने क्रियाकलापों से समाज का मान सम्मान बढ़ा रही है उन्हें सम्मानित किया गया. इसमें बिहार विधानसभा के सभापति नंदकिशोर यादव, बिहार पूर्व पथ निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, बिहार जदयू की अध्यक्ष डॉ भारती मेहता एवं कैट के सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने महिलाओ से भ्रूण हत्या को रोकने की अपील की. साथ ही सम्मानित हुई महिलाओ को बधाई दी.…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम का कचरा उठाव करने वाले करीब 50 टिपर चालक और खलासी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं. दरअसल चालक नगर निगम की गाड़ी और नगर निगम का चालक बहाल करने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि वर्तमान में कचरा उठाव का ठेका क्यूब प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. यह हैदराबाद की एजेंसी है. एजेंसी द्वारा इन्हें प्रतिदिन 3 टन कचरा उठाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इसको लेकर चालकों में नाराजगी व्याप्त है. टिपर चालकों ने बताया कि पिछले कई सालों से मूलभूत समस्याओं का…
गया/ Pradeep Ranjan पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. जिनके पास से लैपटॉप, मोबाइल सहित अन्य उपस्कर और नगदी राशि बरामद की गई है. इस गिरोह द्वारा देश के कई राज्यों में साइबर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है. गिरोह के सदस्यों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में भी मामला दर्ज है. video इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि पिछले वर्ष गया में ही एक व्यक्ति के अकाउंट से 2 लाख 45 हजार फ्रॉड…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखण्ड निवासी आजसू नेता बिरसा मुंडा को पार्टी का केन्द्रीय सचिव बनाया गया है. झारखण्ड आंदोलनकारी नेता बिरसा मुंडा पिछले विधानसभा चुनाव में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के उम्मीदवार थे. बिरसा मुंडा ने पार्टी द्वारा दी गयी नई जिम्मेदारी के बारे में कहा कि पार्टी द्वारा उनपर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे वे बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करेंगे और संगठन के विस्तार का काम करेंगे.
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर सेतु विहार आईटीआई कैंपस और शेरे पंजाब चौक स्थित मिश्रा सेंटर में रविवार को संस्थापक दिवस के अवसर पर स्वेच्छा शुल्क विद्यालय की शुरुआत की गई. इसकी शुरुआत भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाज सेवी संस्था आईपीटीए के द्वारा की गई है. इसके खुलने से आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को फायदा मिलेगा. मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद नथुनी सिंह ने कहा कि भारतीय गैर सरकारी शिक्षा संघ सह आईपीटीए की ओर से स्वेच्छा शुल्क विधालय की शुरुआत की गई है. यह कार्यक्रम शहर के संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में शुरु किया गया…
चांडिल: रविवार को डैम रोड स्थित सुवर्णरेखा परियोजना निरीक्षक भवन में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लायर्स, चांडिल सिविल कोर्ट शाखा की ओर से एक दिवसीय कोल्हान अधिवक्ता विमर्श का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रसीदी शामिल हुए. वहीं, आमंत्रित अतिथियों में सरायकेला प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बिजय कुमार, चांडिल अवर न्यायिक दंडाधिकारी डॉ रवि प्रकाश तिवारी, एसडीओ गिरिजा शंकर महतो, एसडीपीओ सुनील कुमार राजवार आदि ने शिरकत की. इस अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहीं, अतिथियों ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम की…
खूंटपानी/ Ajay Mahato : झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद सुनील महतो के शहादत दिवस पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. आगामी सोमवार को सीनी रेलवे स्काउट डेन के एकता काली मंदिर के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस महारक्तदान शिविर को लेकर सरायकेला प्रखंड के विभिन्न गांवों में जागरुकता अभियान चलाया गया. उक्त प्रखंड के जोरडीहा, रघुनाथपुर, उलीडीह, ऊपर दुगनी, सेरेंगदा, कृष्णापुर व सोहनडीह के गांवों में आयोजन समिति के द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक इस रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की गई. महा…
सिनी/ Ajay Mahato चक्रधरपुर डिवीजन के सिनी रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह एक युवक की साईकिल चोरी हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मोहितपुर पंचायत अंतर्गत चिटाडीह गांव निवासी कृष्णा लोहार रविवार सुबह कुछ काम से सिनी रेलवे स्टेशन आया था. वही स्टेशन के समीप साइकिल रखकर बाजार की ओर गया हुआ था. जब वापस आया तो साइकिल गायब मिला. उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पूर्व साइकिल खरीदा था.