- Kodarma Road Accident कोडरमा: चंदवारा में बड़ा हादसा टला, टोटो को बचाने में डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार, CCTV में कैद हुई घटना
- Jamshedpur Education News जमशेदपुर: नीट परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 4 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
- Olympic Forest Campaign जामताड़ा: 2036 ओलम्पिक की तैयारी का संकल्प, झारखंड में 23 से 29 जून तक चलेगा ‘ओलम्पिक फॉरेस्ट’ अभियान
- Kapali Route Inspection सरायकेला: मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, कपाली पुलिस ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण
- Jamtara Giridih Road Accident जामताड़ा: अहिल्यापुर में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल, एक बच्चा गंभीर
- Jamtara Narayanpur Accident जामताड़ा: नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की आमने- सामने टक्कर, चार घायल, तीन की हालत गंभीर
- Chandil Nimdih Accident चांडिल: नीमडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- Saraikela School Awareness Program खरसावां: स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों का दिया संदेश
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर 2 रोड नंबर 32 स्थित श्री श्री 108 राज वनेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का आयोजन किया गया. पूरे मंदिर की साज सज्जा की गई थी. सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. इस दौरान शाम चार बजे से आदित्यपुर भोजपुरी रामायण मंडली द्वारा 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ किया गया. इस अवसर पर यजमान संटू सिंह, अधिवक्ता ओमप्रकाश, चंद्रमा पांडे, सुनील शाही, अशोक कुमार, गुड्डू झा, अशफी सिंह, सहित अखंड हरी कीर्तन में भाग लेने वाले मंडली के अध्यक्ष मथुरा यादव, विकास राजगीरी, अरुण गुप्ता, लाल बहादुर…
कांड्रा (Bipin Varshney) कांड्रा समेत आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के मौके पर दिन भर जहां शिवालयों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा, वहीं शाम में कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से रथ पर सवार होकर भोले बाबा की गाजे- बाजे के साथ धूमधाम से बारात निकली. वहीं कांड्रा थाना परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव बारात में एसपी मनीष टोप्पो, एसडीपीओ संतोष मिश्रा के साथ कई गणमान्य शामिल हुए. वहीं बारात पार्टी का नेतृत्व कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने किया. बारात में छऊ नृत्य के कलाकारों के साथ भूत प्रेत के वेश में शिव भक्तों…
सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखण्ड के बेगुना गांव में शुक्रवार को 80 साल बाद 108 कलश यात्रा के साथ 16 प्रहार आखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. बेगुना नदी घाट से विधिवत पूजा- अर्चना करके कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें जिला परिषद् सदस्य सुआगी मुर्मू भी शामिल हुईं. इस दौरान सभी महिला श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर परिसर पहुंची. जहां विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कराया गया. इसके साथ ही आखंड हरिनाम संकीर्तन का जाप शुरू किया गया. कार्यक्रम में श्री श्री भोलाबाबा कमेटी बेगुना लोटापहाड द्वारा बांकुड़ा, मैदानीपुर, बांकुड़ा, कमलपुर, खूंटपीड़, और तैरा मण्डली को आमंत्रित किया गया है.…
राजनगर/ Rasbihari Mandal महाशिवरात्रि के मौके पर राजनगर प्रखंड अंतर्गत मुंडाकाटी स्थित विराट पांडवेश देव आश्रम भीमखांदा में एक दिवसीय अष्टम प्रहर महामंत्र नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में 7 मार्च को गंधाधिवास, 8 मार्च को नाम प्रारंभ एवं 9 मार्च को धुलट एवं प्रसाद वितरण निर्धारित है. अष्टम प्रहर चलने वाले इस महामंत्र नाम संकीर्तन में बाबयबासा, पश्चिम मिदनापुर के काशीनाथ दास, लालगढ़, झाड़ग्राम के नयन बेरा,नीलाचल महिला संप्रदाय बालीगुमा, पश्चिम मिदनापुर के परीक्षित दास, मां मनसा महिला संप्रदाय बांकुड़ा के समीर प्रमाणिक, टांगरानी सरायकेला के कबीर दास एवं भीमखांदा, सरायकेला के रूद्रप्रताप महतो की संकीर्तन…
औरंगाबाद/ Dinanath Mouar नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ के समीप ट्रक बाइक की टक्कर में ओबरा प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि इस हादसे में एक उद्यान पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड के उद्यान पदाधिकारी 50 वर्षीय राकेश प्रजापति के रूप में की गई है. जो मूल रूप से कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के रहने वाले हैं. जबकि घायल उद्यान पदाधिकारी की पहचान नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मई परवलपुर निवासी राजेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है. जो औरंगाबाद…
सोनुआ/ Jayant Pramanik बीते देर रात सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क के सोनुआ बाजार के समीप पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर एक बाईक को रौंदते हुए खेत में पलटी हो गया. घटना में बाइक सवार एक युवक व ट्रैक्टर में बैठे एक युवक समेत दो की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को बरामद कर लिया. बाइक सवार मृतक की पहचान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रुमकुट गांव के मानसिंह सिरका के पुत्र बेरनोड सिरका के रुप में हुई है. जबकि ट्रैक्टर चालक की पहचान हाड़ीमारा…
आदित्यपुर: संगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए स्थापित ईएसआईसी अस्पताल आदित्यपुर इकाई में रेफरल के बाद किडनी मरीजों को मिलने वाली डायलिसिस सेवा भी मंगलवार से बंद कर दिया गया है. जिससे किडनी मरीजों की स्थिति खराब हो गई है. मरीजों के आश्रित बताते हैं कि उन्हें अपने मरीजों का हर महीने 12 डायलिसिस कराने की जरूरत पड़ेगी, जिससे मरीजों को 26 हजार प्रति माह भरने पड़ेंगे. ईएसआईसी के अधीक्षक एमपी मिंज ने बताया कि ईएसआईसी का डायलिसिस करने वाली नेफ्रो प्लस के साथ टाई अप समाप्त हो चुका है. उसे केन्द्र से सेवाएं समाप्त करने का आदेश मिला है.…
जमशेदपुर: महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को वर्ष 2020 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में जमशेदपुर न्यायालय ने जमानत स्वीकृति दिया. वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के समय सरकारी खंभे में भाजपा का झंडा लगा हुआ पाया गया था, जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई गई थी. मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. कांड की अनभिज्ञता होने के कारण अबतक भाजपा नेता ने जमानत नहीं लिया था जिस कारण उनके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत हुआ था. मंगलवार को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रिया के न्यायालय…
खरसावां: पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड के सौजन्य से सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के बीच कोल्हान प्रमंडल स्तरीय 2023- 24 ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन जिला उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने दीप प्रज्जलीप कर, खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर श्री बरदियार ने कहा कि सरकार ने विलुप्त होती खेल प्रतियोगिताओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है. ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल हमारी संस्कृति की पहचान है. सरकार की इस पहल की…
खूंटपानी/ Ajay Mahato पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक होगी. उक्त जानकारी देते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप ने बताया कि प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं की बारी- बारी से समीक्षा की जाएगी. वही नई योजनाओं के बारे में भी चर्चा की जाएगी.बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों से ससमय शामिल होने की अपील की है.