Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

चांडिल/ Sumangal Kundu मंगलवार को चांडिल रिसोर्ट सभागार में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय आजसू कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पार्टी सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि 2024 में आजसू झारखंड में ऐतिहासिक बदलाव करेगी. ईचागढ़ विधान सभा में भी बदलाव होगा. यहां से आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो के लिए कार्यकर्ता डेढ़ लाख वोट दिलाने की तैयारी करें. उन्होंने कहा कि झामुमो के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं. जेल जाना अपमान नहीं है, जो स्वाधीनता…

Read More

जमशेदपुर: जिले के 12 थानों और दो ओपी को नया प्रभारी मिल गया है. मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. जाने किसे कहां की मिली कमान पुलिस अवर निरीक्षक नेमधारी रजक (बिरसानगर), अभिषेक कुमार (जादूगोड़ा), उपेंद्र नारायण सिंह (बोड़ाम), पवन कुमार (गुड़ाबांधा), चंदन कुमार (बरसोल) संतोष कुमार (चाकुलिया) अखिलेश कुमार (श्यामसुंदरपुर) विकास कुमार शर्मा (बहरागोड़ा) राजेंद्र कुमार मुंडा (रजनीश आनंद (मुसाबनी) प्रकाश कुमार रजक (गोविंदपुर) समीर तिर्की (पोटका) अमित कुमार (उलीडीह) और गौतम कुमार को (मऊभंडार) ओपी प्रभारी बनाया गया है.

Read More

सरायकेला: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को झामुमो नगर अध्यक्ष बड़ा बाबू सिंहदेव के नेतृत्व में झामुमो ने न्याय मार्च निकाला. इस मौके पर बड़ा बाबू सिंहदेव ने कहा कि ईडी ने भाजपा व केंद्र सरकार के इशारे पर झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन पर साजिश के तहत कार्रवाई की है. इससे कार्यकर्ताओं व जनता में आक्रोश व्याप्त है. न्याय मार्च के जरिए पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों को हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्याय व केंद्रीय एजंसियों के दुरुयोग की जानकारी दे रहे है. घर- घर जाकर लोगों को इस अन्याय से…

Read More

सरायकेला/ Pramod Kumar singh : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप कांटेस्ट का विभिन्न माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक प्रतिभागियो को भाग लेने के लिए प्रेरित करने और पिछले लोकसभा एवं विधानसभा सभा चुनाव मे ऐसे मतदान केंद्र जहां कम मतदान हुई है वहां मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से सोमवार सुबह सांसद विद्युत वरण महतो ने आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान इस ट्रेन से 1342 यात्रियों ने सफर किया. यह ट्रेन सुबह 11.50 बजे टाटानगर प्लेटफॉर्म नंबर एक से खुली और यह ट्रेन मंगलवार सुबह 3.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी. 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के सुगम दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में एक कार्यक्रम…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- राजनगर मुख्य मार्ग पर तितिरबिला पुल के नीचे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान राजनगर के बाना टांगरानी निवासी 35 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के जीजा कमल कांत महतो ने बताया कि बीते गुरुवार की रात मृतक संतोष महतो खाना खाने के बाद अपने घर में आराम करने चला गया था. जिसके बाद से वह घर से लापता था. इसके साथ ही मृतक संतोष महतो की खोजबीन की जा रही थी. सोमवार…

Read More

गम्हरिया: अंचल के आनंदपुर मौजा में निर्माणाधीन वाटर मार्क प्रोजेक्ट पर ग्रहण लग सकता है. इसका खुलासा अंचल कार्यालय के जांच में हुआ है. अंचल कार्यालय के रिपोर्ट में प्रोजेक्ट द्वारा सरकारी अनाबाद बिहार सरकार, बांध और अनाबाद सर्वसाधारण जमीन का करीब 1.92.81 एकड़ जमीन कब्ज़ा करने का खुलासा हुआ है. किस- किस खाता और प्लॉट में कितने जमीन पर हुआ है अवैध कब्ज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि बिल्डर द्वारा प्रोजेक्ट के गेट में खाता संख्या 104, प्लॉट संख्या 29/ पी में 0.44 डिसमिल और प्लॉट संख्या 64/ पी में 1.37 डिसमिल कुल 1.81 डेसिमल जमीन पर अवैध…

Read More

चांडिल/ Sumangal Kundu (Kebu) आगामी 20 फरवरी को चांडिल अनुमंडल कार्यालय के समीप रिसोर्ट में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजन किया गया है. जानकारी देते हुए चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने बताया कि 20 फरवरी को आयोजित मिलन समारोह में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उनमें विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों के सक्रिय लोग शामिल रहेंगे. दुर्योधन गोप ने बताया कि मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे. सुदेश कुमार महतो मिलन समारोह को संबोधित…

Read More

DESK झारखंड में अभी जेएसएसी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब जैक की इंटरमीडियट परीक्षा के फिजिक्स के पेपर लीक होने के दावे किए जा रहे हैं. यह दावा पूर्वी  सिंहभूम छात्रों ने किया है. छात्रों की शिकायत है कि सोशल मीडिया एक्स के जरिए  झारखंड एकेडमिक काउंसिल को भी इसकी जानकारी दी गई है. आपको बता दें कि झारखंड में सियासी संकट एक मसला है ही, मगर अब यहां परीक्षा का पेपर लीक भी एक गंभीर विषय बनता जा रहा है. जिसके चलते छात्रों के भविष्य पर सवाल उठ रहे है. इंटरमीडिएट की…

Read More

दिल्ली: झारखंड के सियासत में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दिल्ली पहुंचे हैं यहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. उनके साथ झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे. बताया जाता है कि यह मीटिंग आगामी लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग को लेकर सभी चर्चा करने गए है. अंदरखाने की माने तो चंपई सोरेन नाराज कांग्रेस के विधायकों को मनाने के लिए दिल्ली आलाकमान की शरण में गए हैं. वैसे चंपाई ने शनिवार को इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था, मगर…

Read More