Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand

गम्हरिया: गुरुवार को गम्हरिया स्थित विद्या भारती उच्च विद्यालय बलरामपुर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव हिमांशु सरकार और प्रधानाचार्य कुणाल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई. इसके बाद विद्यालय के भैया- बहनों ने तुलसीदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला.   छात्रों ने तुलसीदास जी के प्रसिद्ध दोहों के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश दिया और श्रोताओं का मार्गदर्शन किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर आयोजन को विशेष बना दिया. इस सफल आयोजन में विद्यालय की कॉर्डिनेटर राधा…

Read More

जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 28 जुलाई 2025 की सुबह रतनोडीह स्थित सीएसपी सेंटर में अज्ञात अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पीड़ित बिनोद यादव के आवेदन पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 71/25, दिनांक 28.07.2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था.   पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस घटना में शामिल दो आरोपी कठबरारी गांव के पास मैदान में छुपे हुए हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल…

Read More

पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार दोपहर को बड़तल्ला निवासी अताउल्ला रहमान की पत्नी तंजीला बीबी की गोद से तीन माह का मासूम बच्चा रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया.   पीड़िता तंजीला बीबी ने हिरणपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि वह अपने पिता के साथ दवा खरीदने हिरणपुर बाजार आई थीं. दवा लेने के बाद वह मोहनपुर स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए टेम्पो में बैठीं. उसी दौरान वाहन में पहले से बैठी एक अजनबी महिला…

Read More

वैशाली/ Arzoo Bakhsh बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव ने वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र के परसौनिया गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उनके समर्थकों और टीम तेजप्रताप यादव के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि अब वह महुआ में बेटा और भाई बनकर आए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार मौका दीजिए, महुआ का विकास करके दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि महुआ को बिजली फ्री देंगे और युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे.   उन्होंने कटाक्ष करते…

Read More

पटना/ Arzoo Bhkhsh जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव में बीती रात चोरों ने आतंक मचा दिया. गांव के तीन अलग-अलग घरों में लाखों रुपये की चोरी कर ली गई.   चोरों ने बड़ी चालाकी से घर के लोगों के सोने का फायदा उठाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. एक घर से चोरी किए गए दो बक्सों को चोर लगभग 50 मीटर दूर खेत में ले जाकर खोले और जरूरी सामान लेकर फरार हो गए.   पहली घटना    प्रतिमा देवी के घर से चोरों ने 50 हजार रुपये नगद, करीब 5 भर…

Read More

रोहतास/ Arzoo Bakhsh जिले के दिनारा थाना में गुरुवार को उपद्रवियों ने भारी बवाल मचाया. उपद्रवियों थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में सुरपुरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए.   घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया. उनके सिर में गंभीर चोट आई है और टांके लगाए गए हैं. हमले में दिनारा, दावथ समेत कई थानों की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई.   मौके पर रोहतास एसपी रौशन कुमार खुद पहुंचे और स्थिति का…

Read More

शेखपुरा/ Arzoo Bakhsh जिले का 32वां स्थापना दिवस गुरुवार को भव्य तरीके से मनाया गया. इस मौके पर जिला समाहरणालय के खेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक विजय सम्राट, डीएम आरिफ अहसन, एसपी बलिराम कुमार चौधरी और जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.   स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए. इन स्टॉलों के माध्यम से आम लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान “आकांक्षी हाट” का भी शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया.…

Read More

पटना/ Arzoo Bakhsh राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां जानीपुर थाना क्षेत्र में घर में सो रहे दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला गया है. मृतकों की पहचान अंजली और अंश के रूप में हुई है.   मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे थे और घर में ही सो रहे थे. तभी अचानक घर में आग लगने की सूचना मिली. आग की चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.   बताया जा रहा है कि बच्चों की मां पटना एम्स में गार्ड…

Read More

देवघर: एम्स में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम ने कहा कि देवघर एम्स के साथ उनका गहरा संबंध रहा है.   उन्होंने कहा कि जब 25 मई 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एम्स का शिलान्यास किया था, तब वे झारखंड की राज्यपाल थीं. और आज जब यहां का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है, तब भी वे इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बन रही हैं.   डॉक्टरों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव की नगरी में शिव…

Read More

सुपौल/ Arzoo Bakhsh जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ 45 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है. यह कार्रवाई बलुआ बाजार नहर के पास की गई.    एसपी शरथ आरएस के निर्देश पर त्रिवेणीगंज डीएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक पिकअप वैन को रोका गया, लेकिन तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए. जब वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई. पिकअप वैन से कुल…

Read More