- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड संख्या 32 से बीटेक डिग्रीधारक अस्मिता कुमारी इस बार संभावित उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं. यह माना जा रहा है कि वार्ड 32 इस बार भी महिला पद के लिए आरक्षित रहेगा. इस कारण अस्मिता कुमारी ने चुनावी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है. अस्मिता के परिवार का क्षेत्र में पहले से ही विकास कार्यों में अहम योगदान रहा है. उनके पति पंकज कुमार सिंह टाटा स्टील में अधिकारी हैं, जबकि उनके पिता डॉ. प्रो. दिगंबर नाथ झा बिहार के मुजफ्फरपुर…
रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जहां इस बार चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय ईवीएम उपलब्ध न होने के कारण लिया है. मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर से जनवरी के बीच चुनाव कराए जाने की तैयारी है और इसकी तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी. गौरतलब है कि राज्य में कुल 49 नगर निकायों में चुनाव होने हैं. इनमें 9 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 22 नगर पंचायत शामिल हैं. आयोग ने बताया कि ईवीएम बनाने वाली कंपनी नए मशीन उपलब्ध कराने…
जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं चरम पर हैं. यह आरोप झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भानू प्रताप शाही ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लगाया. भानू प्रताप शाही ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं व्याप्त हैं. उन्होंने खुलासा किया कि सिविल सर्जन की पोस्टिंग के लिए 40-40 लाख रुपए, एसीएमओ की पोस्टिंग के लिए 25-25 लाख रुपए और प्रखंड स्तर के चिकित्सक प्रभारी की पोस्टिंग के लिए 20-20 लाख रुपए देने पड़ते…
सरायकेला: जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि जिले में धान क्रय कार्य दिनांक 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा. किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 27 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी. सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी धान क्रय केंद्रों पर पैक्स (PACS) संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए. धान क्रय की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुचारू और निर्धारित दिशा- निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाए. उपायुक्त…
सरायकेला/ Pramod Singh प्रहरी पहल के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत के निर्देश पर शनिवार को सरायकेला थाना क्षेत्र में पैदल गश्त अभियान चलाया गया. अभियान के नेतृत्व में थाना प्रभारी विनय कुमार ने शहरी क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों और मार्गों का निरीक्षण किया. पैदल गश्ती के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है. उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षेत्र में…
सरायकेला: डीसी नीतीश कुमार की पहल पर लंबे अरसे बाद आदित्यपुर- कांड्रा सड़क पर बचे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो गया है. आपको बता दें कि उक्त सड़क पर प्रतिदिन लाखों लोग आवाजाही करते हैं, ऐसे में यह जानकारी काफी राहत भरी है कि सड़क के 15.5 किलोमीटर में अब सभी हिस्सों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है. पहले सितम्बर 2011 में JRDCL द्वारा केवल 6.9 किलोमीटर सड़क में ही पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई थी, जबकि बाकी 8.5 किलोमीटर में घनघोर अंधेरा रहता था. इससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं.…
सरायकेला/ Rasbihari Mandal उपायुक्त के निर्देश पर सरायकेला- राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो ने किया. इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹32,650 की राशि वसूली गई. जांच के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की सघन जांच की गई. वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात वाहन चलाने से रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए. साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने…
जामताड़ा/Manish Barnwal भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में संगठन महापर्व के निमित्त मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि की निर्वाचन की पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही एवं चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता की देखरेख में जामताड़ा विधानसभा के तीन मंडल एवं नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. इस दौरान मंडल प्रतिनिधि की भी घोषणा की गई. सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि जामताड़ा जिला में…
चाईबासा/Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025- 26 के तहत धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 15 दिसंबर 2025 से जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति योजना के अंतर्गत कुल 3 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सरकार द्वारा इस वर्ष बोनस सहित सामान्य श्रेणी के…
जामताड़ा/ Manish Barnwal पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई साइबर अपराध थाना जामताड़ा के थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में की गई. पुलिस टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक रोड स्थित मोहल्ला कृष्णनकुंज में छापामारी कर साइबर ठगी करते हुए बासुदेव दास, उम्र लगभग 33 वर्ष, को उसके घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी का स्थायी पता ग्राम सुगापहाड़ी, थाना करमाटांड़, जिला…