- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
पलामू: झारखंड में सोमवार से ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन (AITE- 2026) की औपचारिक शुरुआत की गई. इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य बाघ सहित अन्य प्रमुख मांसाहारी और बड़े शाकाहारी वन्यजीवों की उपस्थिति, मूवमेंट और आवास से संबंधित वैज्ञानिक आंकड़ों का संकलन करना है. AITE- 2026 की शुरुआत के पहले दिन ही उत्साहजनक संकेत मिले. सर्वेक्षण के दौरान पालामू टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में बाघ का स्पष्ट पगमार्क देखा गया, जिससे क्षेत्र में बाघ की सक्रिय उपस्थिति की पुष्टि होती है. इसके अलावा तेंदुआ और भेड़िया के भी महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जो यहां की समृद्ध जैव-विविधता को दर्शाते हैं.…
सिमडेगा: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पिथरा पंचायत के बड़कीछापर टांगर टोली गांव में पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक हो गया. गांव के ही करण बारला और उसके परिवार के सदस्यों पर जेंडर बारला के परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले जेंडर बारला की पत्नी मनीषा बारला और उनकी बेटियों मीना और रीना के साथ मारपीट की. जान बचाने के लिए तीनों किसी तरह मौके से भागकर छिप गए. इसके कुछ देर बाद जब जेंडर बारला अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में…
जामताड़ा Report By Manish Barnwal विधानसभा अंतर्गत जामताड़ा शहर के कायस्थपाड़ा चौक पर भाजपा समर्थकों द्वारा नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह तथा मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया. इस दौरान तीनों नेताओं को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और मुंह मीठा कर सम्मानित किया गया. नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि तीन-चार वर्षों के कार्यकाल में पार्टी उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी के रूप में शुरुआत करने के बाद जिला सह…
सरायकेला: जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा सोमवार को आदित्यपुर स्थित बिग बास्केट स्टोर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित स्टोर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप वैध एफएसएसएआई फूड लाइसेंस के बिना संचालित किया जा रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि बिग बास्केट स्टोर का वर्तमान फूड लाइसेंस इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उपलब्ध है, लेकिन उक्त लाइसेंस में जिले का नाम त्रुटिपूर्ण रूप से अंकित है. यह लाइसेंस तत्काल योजना (इंस्टेंट स्कीम) के तहत गलत जानकारी के आधार पर स्वतः निर्गत…
चाईबासा Report By Jayant Pramanik वनवासी कल्याण केंद्र, चक्रधरपुर की ओर से स्वर्गीय भोलाराम एवं स्वर्गीय गीता देवी झुनझुनवाला की पुण्य स्मृति में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनुआ प्रखंड के दीन दयाल शिशु/विद्या मंदिर, निश्चितपुर में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के आरंभ में, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया. उद्घाटन: कंबल वितरण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चक्रधरपुर की मातृ शक्ति द्वारा किया गया. उन्होंने माता सरस्वती, ॐ, और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया. उद्घाटन के बाद, विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना…
चांडिल Report By Vikash Thakur अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चौका- ईचागढ़ मुख्य मार्ग पर पातकुम स्थित करकरी नदी पुल के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर…
जमशेदपुर: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष और दो महिला अपराधी शामिल हैं. गिरफ्तार सभी अपराधी कुख्यात अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा इलाके में अनिल कुमार नामक व्यक्ति के फार्म हाउस में कुछ अपराधी हथियार के साथ एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उक्त स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंकित…
जामताड़ा Manish Baranwal जिला अंतर्गत एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खरीफ विपणन मौसम 2025- 26 के लिए धान अधिप्राप्ति योजना का ऑनलाइन शुभारंभ झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद, जिला परिषद अध्यक्षा राधारानी सोरेन, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. सोमवार को डीएसपी हेड क्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बारीडीह वर्क्स फ्लैट और बारीडीह क्षेत्र के आसपास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान पुलिस वाहन को देखकर…
चांडिल Report By Vikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत में सोमवार से धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया. केंद्र का उद्घाटन तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने किया. उद्घाटन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बखला ने अधिप्राप्ति केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. धान अधिप्राप्ति केंद्र के संचालन के पहले ही दिन 11 क्विंटल 15 किलो धान की खरीद की गई. यह धान स्थानीय किसान अमानत हुसैन द्वारा बेचा गया. अधिकारियों ने बताया कि किसानों को बेचे गए धान का भुगतान…