Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन की दी गई जानकारी, सुरक्षित वाहन परिचालन का किया आह्वान जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई. पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर और सरायकेला- खरसावां जिले की सीमा का फायदा उठाकर पुलिस से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रणनीति तैयार की है. शुक्रवार को जमशेदपुर SSP कार्यालय सभागार में आयोजित अंतरजिला पुलिस मीटिंग में अपराध नियंत्रण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और दोनों जिलों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान- प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब, सरायकेला- खरसावां एसपी मनोज स्वर्गीयारी, जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा सहित दोनों जिलों के डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे. तड़ीपार अपराधियों पर…

Read More

ट्रैक्शन विभाग में रेलवे पदाधिकारी, कर्मी, आरपीएफ जवान व पत्रकारों ने साथ बैठकर किया गेट-टुगेदर जामताड़ा: रेलवे कॉलोनी स्थित ट्रैक्शन विभाग में आयोजित विश्वकर्मा पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे पदाधिकारी, रेलकर्मी, आरपीएफ जवान और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एक साथ जुटे. पूजा के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित गेट-टुगेदर ने आपसी समन्वय और सौहार्द की मिसाल पेश की. महाप्रसाद में रेलवे अधिकारियों और कर्मियों के साथ आरपीएफ के अधिकारी तथा पत्रकारों ने भी सहभागिता की. सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे से आत्मीय…

Read More

रांची/ खरसावां: दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (Commonwealth Parliamentary Conference) में झारखंड से खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भाग लिया. सम्मेलन में भारत के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय विधायिका के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं. भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश कर रहे हैं.  केप टाउन में 13 से 19 सितंबर तक आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के सांसद, पीठासीन अधिकारी और संसदीय प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन का मुख्य विषय बदलती विश्व व्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय कानून और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में राष्ट्रमंडल की भूमिका है.  …

Read More

सरायकेला: घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरे कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती जोमरो गांव में शुक्रवार को सुरक्षा के साथ सामाजिक सरोकार की तस्वीर भी देखने को मिली. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), रांची ने रोलाहातु पंचायत के जोमरो में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर एक साथ महिला कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की पहल की. कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई- कढ़ाई प्रशिक्षण शुरू किया गया. युवाओं के लिए अल्बर्ट एक्का अंतर-ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ, जबकि सुरक्षा बलों, पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी से जुड़े ‘सुरक्षा वीर…

Read More

खूंटी: पुलिस ने बाइक चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इसके अलावा एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर-की भी जब्त की गई हैं. एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार 18 सितंबर को सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र में बाइक चोरी से जुड़े कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के…

Read More

जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामताड़ा की ओर से जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया. भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशांक के नेतृत्व में पूरे राज्य…

Read More

बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को CBI की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया. CBI के मुताबिक दोनों को एक सेवानिवृत्त कर्मी से 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तार कर्मियों की पहचान CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज के रूप में बताई गई है. मामला गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग से करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए जनता नगर निवासी रसूल जमा के लंबित CMPF और पेंशन भुगतान से जुड़ा है. आरोप है कि…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में सड़क, सफाई, सरकारी जमीन, श्रम, आपूर्ति और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के समक्ष पहुंचीं. जिले के अलग-अलग प्रखंड, अंचल और नगर निकाय क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे. राजनगर प्रखंड की जुम्बनी पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम धनुडीह के निचले टोला पोलांगल के ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग रखी. वहीं सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र से पहुंचे आवेदनों में कई दिनों से कचरा उठाव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग नहीं होने का मुद्दा उठाया…

Read More

जामताड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा की ओर से झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कर्माटांड़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) ने सक्रिय सहभागिता की. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को NALSA Child-Friendly Legal Services for Children Scheme, 2024, NALSA ASHA Scheme, 2025 एवं NALSA Jagriti Scheme, 2025 के संबंध में जानकारी दी गई. छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, सुरक्षित वातावरण तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों से अवगत…

Read More