Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के आदित्यपुर शाखा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत बीमित कामगारों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई. आश्रित हितलाभ (Dependent Benefit) के तहत दो परिवारों को कुल 3,74,139 रुपये की बकाया राशि का भुगतान किया गया. कार्यक्रम में ESIC के क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने लाभुक परिवारों को हितलाभ सौंपा. इस दौरान शाखा प्रबंधक संजय कुमार भी मौजूद रहे. दिवंगत बीमित व्यक्ति सिराजुद्दीन अंसारी के आश्रितों को 1,56,806 रुपये की एरियर राशि दी गई. वहीं, राजू प्रसाद के आश्रित परिवार को 2,17,333 रुपये का भुगतान किया गया. दोनों परिवारों के…

Read More

जामताड़ा: JBC District CM School of Excellence, Jamtara में शुक्रवार को विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 के गठन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने की, जबकि संचालन ELC के नोडल शिक्षक विजयानंद तिवारी ने किया. कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के वर्ग-शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. नोडल शिक्षक ने विद्यार्थियों को ELC 2.0 के उद्देश्य, लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकार एवं कर्तव्यों तथा निर्वाचन संबंधी जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी…

Read More

जमशेदपुर: टाटा टिनप्लेट कंपनी परिसर में शुक्रवार को एक और हादसा हो गया. घटना में बीएन दत्ता एंड कंपनी के एक ठेका मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बीएन दत्ता एंड कंपनी के अधीन कार्यरत बताए जा रहे हैं. हादसे के तत्काल बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. दूसरे घायल मजदूर का इलाज जारी है. दो दिन में दूसरे ठेका मजदूर की…

Read More

जामताड़ा: खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित खेलो झारखंड 2026-27 की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आया. प्रखंड क्षेत्र में करीब 25 हाई स्कूल संचालित होने के बावजूद प्रतियोगिता में महज नौ विद्यालयों ने ही हिस्सा लिया. कई खेलों में खिलाड़ियों की संख्या भी काफी कम रही. इससे प्रतियोगिता की तैयारी, प्रचार-प्रसार और विद्यालयों की भागीदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. जेबीसी प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा समेत निर्धारित खेल स्थलों पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विभागीय स्तर पर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों…

Read More

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित हरिओम नगर रोड नंबर 5B में सड़क और नाली निर्माण का मामला शुक्रवार को उपायुक्त दरबार पहुंचा. पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के करीब दर्जन भर प्रभावित लोगों ने उपायुक्त से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और लंबित सड़क-नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि चंपू जनरल स्टोर से टुनटुन राय के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण का प्रस्ताव है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह समस्या करीब 50 वर्षों से बनी हुई है. बरसात में सड़क…

Read More

सरायकेला: कांड्रा थाना कांड संख्या 20/26 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों ने पुलिस दबिश के बाद 11 सितंबर 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. न्यायालय की अनुमति से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामान बरामद किए गए. पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर मामले में लगातार छापेमारी की जा रही थी. इससे पूर्व इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त फुलचंद रघुनाथ हांसदा (22 वर्ष), रविन्द्र मार्डी (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर…

Read More

कांड्रा:  थाना अंतर्गत मेन रोड पर शुक्रवार को कांड्रा थाना के सामने एक सड़क हादसे में जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्यरत माथुर चन्द्र मंडल घायल हो गए. हादसे में उनका एक हाथ फ्रैक्चर होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार, बान्दू निवासी माथुर चन्द्र मंडल अपनी मोटरसाइकिल से सरायकेला स्थित कार्यालय जा रहे थे. इसी दौरान कांड्रा थाना के सामने अचानक मोटरसाइकिल के सामने एक बकरी आ गई. बकरी से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.…

Read More

जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रही टाटा विंगर के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 17 बच्चे घायल हो गए. हादसा टेल्को स्टेडियम- भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के समीप हुआ. अनियंत्रित हुई स्कूल वैन सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में चालक समेत दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चिन्मया विद्यालय के बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर पर चढ़ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त…

Read More

आसनसोल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नशा विरोधी अभियान के तहत कुल्टी थाना क्षेत्र में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. गुरुवार देर रात सीतारामपुर स्थित टैगोर इंस्टीट्यूट के समीप की गई कार्रवाई में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस सूत्रों के अनुसार, DD को सूचना मिली थी कि सीतारामपुर के टैगोर इंस्टीट्यूट के समीप एक स्थान पर भारी मात्रा में…

Read More

सरायकेला: थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल मच गई. ईडी की टीम ने नगर क्षेत्र अंतर्गत पटनायक टोला स्थित कारोबारी एवं ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर सर्च अभियान शुरू किया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टीम सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची और आवास में प्रवेश करने के बाद दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी घर के अलग- अलग हिस्सों में वित्तीय लेन- देन से संबंधित कागजात एवं अन्य दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर सुरक्षा…

Read More