- Gamharia Railway Incident गम्हरिया: रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत- विक्षत शव, सनसनी
- Jamshedpur Knife Attack जमशेदपुर: नामदा बस्ती में पारिवारिक विवाद बना खूनी, चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया हमला
- Adityapur Deputy Mayor Election आदित्यपुर: डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर हलचल तेज, डिप्टी मेयर का सपना देख रहे प्रत्याशी जरा इस रिपोर्ट को पढ़ लें
- Adityapur Big Loss आदित्यपुर: नहीं रहीं गौर दा की धर्मपत्नी चंद्रा चटर्जी, कॉलोनी में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार
- Gurugram Accident Compensation रांची: गुरुग्राम हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला 20- 20 लाख का मुआवजा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सौंपे चेक, एम्बुलेंस से जमशेदपुर और ईचागढ़ लाये जा रहे श्रमिकों के शव, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सीएम नायब सिंह सैनी का जताया आभार
- Kharsawan Amda OP Peace Committee Meeting खरसावां: रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर आमदा ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
- Jamshedpur Parsudih Suicide जमशेदपुर: परसुडीह में ड्राइवर ने लगाई फांसी, घर में मिला फंदे से लटकता शव
- Lohardaga Police Ganja Seized लोहरदगा: दो करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: धालभूम स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय में 20 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव सह आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और संबंधित अधिकारियों की संपत्तियों की ईडी से जांच कराने की मांग की है. दरअसल, एलआरडीसी कार्यालय के प्रधान लिपिक भीम सोरेन पर 9.5 डिसमिल जमीन के लगान निर्धारण के लिए 20 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को लिखित शिकायत दिए जाने के बाद प्रशासन ने…
कांड्रा/ Bipin Varshney पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता के आधार पर एएचपी (ऐश हैंडलिंग प्लांट) विभाग को सर्वश्रेष्ठ विभाग घोषित किया गया. समारोह के दौरान राजेश महतो और रुहिराम माझी को सबसे सचेत श्रमिक के रूप में सम्मानित किया गया. वहीं कुलदीप महतो और शिवजी शर्मा को सबसे जागरूक इंजीनियर का पुरस्कार दिया गया. मंडल कंस्ट्रक्शन को सुरक्षा जागरूक संवेदक का खिताब मिला. इसके अलावा सुरक्षा विभाग के…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड में श्री स्वामिनारायण छात्रालय, सूरत (गुजरात) के 250वें नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस आधुनिक छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया. इस मौके पर अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो उठे. उन्होंने बताया कि गोइलकेरा क्षेत्र से उनका पुराना जुड़ाव रहा है. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने यहां वनवासी कल्याण केंद्र छात्रावास की नींव रखी…
सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस जनता दरबार में जिले के अलग- अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों की सुनवाई की गई. उपायुक्त ने प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जनता दरबार में मुख्य रूप…
जमशेदपुर: कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन केस्टोप्पा मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पुलिस मुख्यालय में आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. जमशेदपुर पहुंचने पर डीआईजी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. बैठक में ईद, रामनवमी समेत आने वाले विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. डीआईजी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने सभी…
जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI – Xavier School of Management को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया. संस्थान को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस ने पूरे कैंपस को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच शुरू कर दी. एहतियातन संस्थान के कैंपस को खाली कराया गया और छात्रों व कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस और डॉग…
सीतामढ़ी: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 हजार रुपये रिश्वत लेते एक मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कौड़ियां लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को डुमरा में निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए दबोच लिया. बताया जा रहा है कि एक लाभुक से योजना से जुड़े काम के एवज में कमीशन की मांग की गई थी. लाभुक द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए मुखिया को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में साप्ताहिक हाट लगाने की कोशिश को लेकर खिलाड़ियों में नाराजगी देखी जा रही है. खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर स्टेडियम परिसर में हाट बाजार लगाने पर रोक लगाने की मांग की है. दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 6 मार्च को कुछ लोगों द्वारा साप्ताहिक हाट के सब्जी विक्रेताओं को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम के अंदर बैठाने का प्रयास किया जा रहा था. उस समय स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने इसका विरोध करते हुए इसे खेल गतिविधियों के लिए अनुचित…
आदित्यपुर: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के निर्देश पर मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क में पेंशन योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया. इस दौरान वार्ड 15, 16, 17, 18 और 19 के लाभार्थियों की जांच की गई. सत्यापन के दौरान लाभुकों के आधार कार्ड और बैंक पासबुक की जांच की गई. जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी की गई. यह कैंप स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती नीतू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. कैंप में गम्हरिया अंचल से आए कर्मचारी संदीप कुमार, सोनामणि महतो,…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय ठेका मजदूर अनिल गुईयां की मौत हो गई. मृतक सरजमदा का ही निवासी था. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार सरजमदा स्थित रेणु देवी के घर में छत की सेंट्रिंग का काम चल रहा था. साथी मजदूर रामचंद्र देवगम ने बताया कि दोपहर के समय सभी मजदूर काम खत्म कर भोजन करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान अनिल गुईयां का पैर अचानक फिसल गया. सीढ़ियों…