Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

रांची: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 सितंबर का दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए महत्वपूर्ण न्यायिक तारीख होगी. रांची की विशेष PMLA अदालत ने मुख्यमंत्री को सोमवार शाम 4 बजे तक अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है. उन्हें व्यक्तिगत रूप से अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी गई है.  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शनिवार, 19 सितंबर को विशेष PMLA अदालत में पेश होना था. उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पूर्व निर्धारित संवैधानिक जिम्मेदारियों और व्यस्त कार्यक्रम के कारण मुख्यमंत्री उपस्थित…

Read More

जामताड़ा: प्रखंड अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के पाकडीह, फागुडीह, सुपायडीह, बंदाजोरी समेत विभिन्न बूथों पर शनिवार को एसआईआर को लेकर विशेष कैंप लगाया गया. कैंप में नोटिस प्राप्त करने वाले बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे और संबंधित कर्मियों के समक्ष कागजात जमा किए. इस दौरान बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही. हालांकि, कैंप में पहुंचे कई मतदाताओं ने नोटिस मिलने और दस्तावेज जमा करने के बीच कम समय मिलने को लेकर परेशानी जतायी. मतदाताओं का कहना था कि उन्हें नोटिस महज दो दिन पहले मिला है और इतने कम समय में आवश्यक दस्तावेज जुटाकर जमा…

Read More

सरायकेला: जिस घर में कुछ देर पहले तक 10 वर्षीय रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू की आवाज गूंज रही थी, वहां शनिवार दोपहर अचानक मातम पसर गया. घर के बाहर खेलने के दौरान प्लास्टिक की रस्सी उसके गले में लिपट गई. परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो गोलू बेसुध पड़ा था. उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित धर्मशाला मोड़ के समीप शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान तापस सिंह मोदक के पुत्र…

Read More

सरायकेला: सीनी ओपी क्षेत्र के ऊकरी मोड़ स्थित शराब दुकान में करीब दो लाख रुपये की चोरी के मामले में 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है. दुकान संचालक के अनुसार, घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया गया था. संचालक का दावा है कि फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं. इसके बावजूद मामले का उद्भेदन नहीं होने से पुलिस की जांच और गश्ती व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, आठ एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और ₹2 लाख 20 हजार 50 रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और इसके बाद साइबर ठगी को अंजाम देते थे. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व…

Read More

कांड्रा: थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह टोल टैक्स की राशि को लेकर टेलर चालक और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान टेलर संख्या JH 05DS 2810 को सड़क पर खड़ा कर चालक ने आवागमन बाधित कर दिया. करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेलर चालक से टोल प्लाजा पर ₹400 टोल टैक्स लिया गया, जिसका चालक ने विरोध किया. चालक का कहना था कि इससे पहले इसी टोल प्लाजा पर उससे ₹180 टोल टैक्स लिया गया था. अधिक…

Read More

कांड्रा: कांड्रा थाना अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन के किनारे पोल संख्या 389/S11 और S13 के बीच शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उसके सिर के दाहिने तरफ चोट के निशान बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे एक गुड्स ट्रेन के चालक ने अप लाइन के बीच शव पड़े होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलने के बाद कांड्रा आरपीएफ की टीम रात में मौके पर पहुंची और रेलवे परिचालन को देखते हुए शव को…

Read More

सरायकेला: राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र का विकास केवल एक खूबसूरत भवन खड़ा करने तक सीमित नहीं होना चाहिए. भवन के साथ उसे संचालित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन, नियमित प्रशिक्षण और छऊ की पारंपरिक गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करने की व्यवस्था भी जरूरी है. जिला खेल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छऊ कलाकारों ने इसी सोच के साथ केंद्र के समग्र विकास का प्रस्ताव सरकार को भेजने की मांग उठाई. बैठक में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय कलाभवन और कला केंद्र के संसाधनों के लिए करीब 50 लाख रुपये के प्रस्ताव पर…

Read More

सरायकेला: शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पटनायक टोला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की दस्तक के साथ शुरू हुई कार्रवाई रात करीब नौ बजे तक चली. लगभग 14 घंटे की तलाशी और पड़ताल के दौरान कारोबारी एवं ठेकेदार संजय डालमिया के आवास और कार्यालय में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य कागजात की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार ED की कार्रवाई का संबंध झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े करीब 35 करोड़ रुपये के कथित ऋण मामले से बताया जा रहा है. हालांकि तलाशी में क्या-क्या मिला और कौन से दस्तावेज या सामग्री…

Read More

गांधी मैदान मेला परिसर से बाहर पहुंचकर रो रही थी बच्ची, पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित रखकर पिता से कराया मिलान जामताड़ा: गणेश पूजा मेले की भारी भीड़ के बीच अपने पिता से बिछड़ी छह वर्षीय बच्ची को पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और तत्परता के कारण सुरक्षित उसके पिता तक पहुंचा दिया गया. बच्ची के सकुशल मिलने के बाद पिता ने राहत की सांस ली और भावुक होकर उसे सीने से लगा लिया. जानकारी के अनुसार बेवा निवासी मनरुद्दिन अंसारी अपनी छह वर्षीय बच्ची के साथ गांधी मैदान स्थित गणेश पूजा मेला परिसर घूमने पहुंचे थे. मेले में अचानक बढ़ी…

Read More