- Kolhan Mazdoor Union Labour Human Chain आदित्यपुर: मजदूरों की मानव श्रृंखला या सियासत की नई “चेन” ! अरविंद सिंह के शक्ति प्रदर्शन के बाद चर्चा गर्म
- Jamshedpur Ball Badminton Championship जमशेदपुर:टेल्को में 24वीं सीनियर और 10वीं सब-जूनियर झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, पूर्वी सिंहभूम का दबदबा
- Makhdumpur Badi Masjid जमशेदपुर: परसुडीह के मखदुमपुर बड़ी मस्जिद कमेटी के सदर बने मोहम्मद अख्तर
- Nari Shakti 11th Foundation Day जामताड़ा: नारी शक्ति ने पूरे किए 11 वर्ष, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प
- Sonua Road Construction चाईबासा: सोनुआ में झलियामारा से बेहराबिंदा तक चार किमी सड़क का होगा निर्माण, सांसद जोबा माझी ने किया शिलान्यास
- Purulia Karam Mahajutan पुरुलिया: ऐतिहासिक करम महाजुटान सांस्कृतिक अखाड़ा, मधुश्री महतो ने सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
- Adityapur Football Tournament आदित्यपुर: आजाद मैदान में 32 टीमों के बीच फुटबॉल का रोमांच, पुरेंद्र बोले- कोल्हान की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी
- Jamshedpur Mobile Snatching case जमशेदपुर: घर लौट रही युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
राजनगर: प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत चापड़ा गांव में शुक्रवार को मनसा पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, राजनगर पश्चिमी भाग के मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार, उपाध्यक्ष नेपाल कैवर्त, सरायकेला पश्चिमी भाग के अध्यक्ष मुरली प्रधान, भीमसेन मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण…
आसनसोल/जामताड़ा: आसनसोल पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में राजेंद्र पुल स्टेशन को नए पुल की दोहरी लाइन से जोड़ने तथा दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन का कार्य किया जाएगा. इसके लिए 21 सितंबर से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा इसके बाद नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा, जो 4 अक्टूबर तक चलेगा. विकास कार्य के कारण रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इसके तहत 53 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द, कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने तथा दो मेमू ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया…
हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन की दी गई जानकारी, सुरक्षित वाहन परिचालन का किया आह्वान जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई. पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर और सरायकेला- खरसावां जिले की सीमा का फायदा उठाकर पुलिस से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रणनीति तैयार की है. शुक्रवार को जमशेदपुर SSP कार्यालय सभागार में आयोजित अंतरजिला पुलिस मीटिंग में अपराध नियंत्रण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और दोनों जिलों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान- प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब, सरायकेला- खरसावां एसपी मनोज स्वर्गीयारी, जमशेदपुर सिटी एसपी ललित मीणा सहित दोनों जिलों के डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे. तड़ीपार अपराधियों पर…
ट्रैक्शन विभाग में रेलवे पदाधिकारी, कर्मी, आरपीएफ जवान व पत्रकारों ने साथ बैठकर किया गेट-टुगेदर जामताड़ा: रेलवे कॉलोनी स्थित ट्रैक्शन विभाग में आयोजित विश्वकर्मा पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे पदाधिकारी, रेलकर्मी, आरपीएफ जवान और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एक साथ जुटे. पूजा के धार्मिक माहौल के बीच आयोजित गेट-टुगेदर ने आपसी समन्वय और सौहार्द की मिसाल पेश की. महाप्रसाद में रेलवे अधिकारियों और कर्मियों के साथ आरपीएफ के अधिकारी तथा पत्रकारों ने भी सहभागिता की. सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे से आत्मीय…
रांची/ खरसावां: दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (Commonwealth Parliamentary Conference) में झारखंड से खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने भाग लिया. सम्मेलन में भारत के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय विधायिका के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं. भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश कर रहे हैं. केप टाउन में 13 से 19 सितंबर तक आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के सांसद, पीठासीन अधिकारी और संसदीय प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन का मुख्य विषय बदलती विश्व व्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय कानून और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में राष्ट्रमंडल की भूमिका है. …
सरायकेला: घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरे कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती जोमरो गांव में शुक्रवार को सुरक्षा के साथ सामाजिक सरोकार की तस्वीर भी देखने को मिली. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), रांची ने रोलाहातु पंचायत के जोमरो में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर एक साथ महिला कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की पहल की. कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं के लिए सिलाई- कढ़ाई प्रशिक्षण शुरू किया गया. युवाओं के लिए अल्बर्ट एक्का अंतर-ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ, जबकि सुरक्षा बलों, पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी से जुड़े ‘सुरक्षा वीर…
खूंटी: पुलिस ने बाइक चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इसके अलावा एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, आठ मोबाइल फोन और दो मास्टर-की भी जब्त की गई हैं. एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार 18 सितंबर को सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र में बाइक चोरी से जुड़े कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के…
जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जामताड़ा की ओर से जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया. भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशांक के नेतृत्व में पूरे राज्य…
बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा के गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को CBI की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया. CBI के मुताबिक दोनों को एक सेवानिवृत्त कर्मी से 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तार कर्मियों की पहचान CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज के रूप में बताई गई है. मामला गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग से करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए जनता नगर निवासी रसूल जमा के लंबित CMPF और पेंशन भुगतान से जुड़ा है. आरोप है कि…