- Jamshedpur Ball Badminton Championship जमशेदपुर:टेल्को में 24वीं सीनियर और 10वीं सब-जूनियर झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, पूर्वी सिंहभूम का दबदबा
- Makhdumpur Badi Masjid जमशेदपुर: परसुडीह के मखदुमपुर बड़ी मस्जिद कमेटी के सदर बने मोहम्मद अख्तर
- Nari Shakti 11th Foundation Day जामताड़ा: नारी शक्ति ने पूरे किए 11 वर्ष, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प
- Sonua Road Construction चाईबासा: सोनुआ में झलियामारा से बेहराबिंदा तक चार किमी सड़क का होगा निर्माण, सांसद जोबा माझी ने किया शिलान्यास
- Purulia Karam Mahajutan पुरुलिया: ऐतिहासिक करम महाजुटान सांस्कृतिक अखाड़ा, मधुश्री महतो ने सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
- Adityapur Football Tournament आदित्यपुर: आजाद मैदान में 32 टीमों के बीच फुटबॉल का रोमांच, पुरेंद्र बोले- कोल्हान की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी
- Jamshedpur Mobile Snatching case जमशेदपुर: घर लौट रही युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी
- Jamshedpur Crime News जमशेदपुर: जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
खरसावां: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम (MMDR), 2026 के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता कुचाई और खरसावां में सड़क पर उतरे. पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत दोनों प्रखंडों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया. गौरतलब है कि झामुमो ने 19 सितंबर को राज्य के प्रखंड मुख्यालयों पर MMDR संशोधन के खिलाफ धरना- प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था. राज्य के अलग- अलग हिस्सों में शनिवार को ऐसे प्रदर्शन हुए. धरना स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनर और…
आदित्यपुर: छह साल के आदित्य कुमार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद मुश्किल भरा था. पेट में अपेंडिक्स फट जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी. माता-पिता इलाज और ऑपरेशन के खर्च को लेकर असमर्थता जता रहे थे. इसी बीच बच्चे को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया, जहां अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उसका नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया. आदित्य बागुननगर क्षेत्र निवासी संतोष ठाकुर और किरण देवी का पुत्र है. अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बच्चे को गंभीर हालत में माता- पिता अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जांच में अपेंडिक्स फटने और…
12 दुकानों की जांच, विज्ञापन पोस्टर लगाने और स्कूल-शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी जामताड़ा: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. जामताड़ा कॉलेज, कोर्ट रोड तथा तिलाबाद मोड़ और जामताड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास चलाये गये अभियान के दौरान 12 दुकानों की जांच की गयी। इनमें पांच दुकानदारों द्वारा कोटपा-2003 के प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने पर कुल 1200 रुपये अर्थदंड वसूला गया. यह कार्रवाई सिविल सर्जन, जामताड़ा के निर्देश पर की गयी। अभियान का नेतृत्व…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में थाना प्रभारियों के स्तर पर हुए बदलाव के बाद राजेंद्र मुंडा को परसुडीह थाना की कमान सौंपी गई है. वर्ष 2012 बैच के पुलिस अधिकारी राजेंद्र मुंडा इससे पहले घाटशिला थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब उन्हें जमशेदपुर के परसुडीह थाना की जिम्मेदारी दी गई है. नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने के बाद शनिवार सुबह से ही उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया. परसुडीह थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रितेश कुमार, बिरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने राजेंद्र मुंडा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना की कमान संभालने वाले नवनियुक्त थाना प्रभारी राजन कुमार का शनिवार को थाना शांति समिति के सदस्यों ने स्वागत किया. इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, नशे के खिलाफ कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे. शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, सचिव मुख्तार आलम खान, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरूचरण सिंह, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या डॉ. निधि श्रीवास्तव, जमाअत-ए-उलेमा हिंद के हाफिज अनवर, हिंद आईटीआई के निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन और इंजीनियर मोइनुद्दीन अंसारी ने राजन कुमार को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर नई जिम्मेदारी के लिए…
जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र के कांगोई इलाके में शनिवार को एक किराए के मकान के बंद कमरे से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान कांगोई निवासी गोपाल मंडल के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गोपाल मंडल अविवाहित था और कांगोई में किराए के कमरे में अकेले रहता था. वह एक होटल में काम करता था. स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से…
जमशेदपुर: छोटी- छोटी बचत से जमा की गई रकम जब वर्षों बाद भी हाथ न आए तो वह सिर्फ आर्थिक समस्या नहीं रह जाती. उसके साथ परिवार की कई योजनाएं भी अटक जाती हैं. किसी के लिए यह बेटी की शादी की जमा पूंजी है, किसी के लिए बच्चों की पढ़ाई का पैसा तो किसी बुजुर्ग के लिए जीवन भर की बचत. सहारा समूह की सहकारी समितियों में जमा रकम की वापसी को लेकर परेशान जमाकर्ताओं की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. जमशेदपुर में सहारा से जुड़े जमाकर्ता और कार्यकर्ता अब अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए…
सरायकेला: खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR) के विरोध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजनगर प्रखंड मुख्यालय पर भी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. सिंहभूम सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में धरना- प्रदर्शन किया गया और प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. गौरतलब है कि झामुमो ने 19 सितंबर को राज्य के प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी. धरना से पहले झामुमो नेता प्रोफेसर कालीपद सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पारंपरिक हरवे- हथियारों के साथ जुलूस की शक्ल…
रांची: झारखंड के मंत्री और गिरिडीह विधायक दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद खाली हुए मंत्री पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं. इन चर्चाओं में उनकी पत्नी श्वेता शर्मा का नाम सामने आ रहा है. हालांकि झामुमो अथवा राज्य सरकार ने अब तक मंत्री पद या गिरिडीह विधानसभा सीट को लेकर उनके नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. उल्लेखनीय है कि सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हुआ था. वे हेमंत सोरेन सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ नगर विकास सहित कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. …
रांची: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 सितंबर का दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए महत्वपूर्ण न्यायिक तारीख होगी. रांची की विशेष PMLA अदालत ने मुख्यमंत्री को सोमवार शाम 4 बजे तक अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है. उन्हें व्यक्तिगत रूप से अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शनिवार, 19 सितंबर को विशेष PMLA अदालत में पेश होना था. उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पूर्व निर्धारित संवैधानिक जिम्मेदारियों और व्यस्त कार्यक्रम के कारण मुख्यमंत्री उपस्थित…