- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
- Khuntpani Blood Donation Camp खरसावां: ओत गुरु लाको बोदरा की जयंती पर खुंटपानी सीएचसी में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रह
- Jamtara Villagers Protest जामताड़ा: विद्यालय में कथित अनियमितताओं पर बवाल, सचिव को कार्यालय में बंद कर जड़ा ताला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा समेत आसपास का औद्योगिक क्षेत्र गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में डूबा नजर आया. सृष्टि के शिल्पकार और वास्तुकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई. औद्योगिक इकाइयों से लेकर गैरेज, वर्कशॉप और वाहन स्टैंड तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में टाटा स्टील गम्हरिया, प्रधान कंस्ट्रक्शन समेत अन्य प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई. मशीनों और औजारों की भी विधिवत पूजा की गई. प्रधान कंस्ट्रक्शन में हवन-यज्ञ …
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला के लिए इस बार न रेत चुनी, न कागज और न ही पारंपरिक कैनवास. उन्होंने करीब ढाई किलो के हरे नारियल को कैनवास बनाकर उसकी सतह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी है. मधुरेंद्र कुमार के अनुसार इस कलाकृति को तैयार करने में करीब तीन दिन लगे. नारियल की असमान और घुमावदार सतह पर नुकीले औजार की मदद से बारीक कटिंग कर प्रधानमंत्री की आकृति तैयार की गई. इसके साथ “जनसेवा से राष्ट्रसेवा” और “Our PM Our Pride” का संदेश…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित शीतला मंदिर इलाके में गुरुवार को एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. किराये के मकान में रह रही अनीता बिंद का शव खून से लथपथ हालत में मिला. शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतका अनीता बिंद सोनुआ प्रखंड के महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थी. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी और करीब 15 दिन…
आदित्यपुर: मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर-2 की ओर से 19 सितंबर को शिव भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 7-8 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित होगा. मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक झा प्रेमी गुरु वंदना के साथ करेंगे. इसके बाद बीरेन्द्र उपाध्याय, मनीषा भाष्कर, प्रीसा झा सहित अन्य कलाकार शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे. उन्होंने बताया कि मिथिला समाज, आदित्यपुर से जुड़े सैकड़ों बम हर वर्ष अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सरदार बम अजय ठाकुर के सान्निध्य में बोल बम…
जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद देर रात तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. विसर्जन जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. MGM अस्पताल में भी आमने-सामने आए दोनों पक्ष …
रांची: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता और झारखंड में एक करोड़ रुपये के इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश ने गुरुवार को कोलकाता STF के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. असीम मंडल को तिमिर, मनोज, दीपक और राकेश समेत कई अन्य नामों से भी जाना जाता रहा है. ताजा रिपोर्ट में उसके आत्मसमर्पण की पुष्टि की गई है. असीम मंडल मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना थाना क्षेत्र के उत्तर फुलचुक का रहने वाला बताया जाता है. झारखंड सरकार ने उसपर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा…
सरायकेला: करीब चार सौ वर्षों से चली आ रही सरायकेला की ऐतिहासिक पब्लिक दुर्गापूजा इस वर्ष भी धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप आयोजित की जाएगी. तांत्रिक मतानुसार होने वाली इस प्राचीन दुर्गापूजा को और भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. इसी को लेकर राज पैलेस में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूजा की तैयारियों, धार्मिक अनुष्ठानों, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विधि-व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. साथ ही नई पूजा कमिटी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया. बैठक के दौरान पूजा कमिटी के कोषाध्यक्ष…
चांडिल: कुकड़ू अंचल कार्यालय में SIR के दावा- आपत्ति से जुड़े दस्तावेज जमा करने को लेकर हुए विवाद ने अब ईचागढ़ की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. 12 सितंबर को कुकड़ू अंचल कार्यालय में खास समुदाय के ग्रामीणों और सीओ के बीच विवाद तथा कागजात फाड़े जाने के आरोप के बाद पुलिस की तैनाती तक की नौबत आई थी. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भी कुकड़ू और ईचागढ़ में चल रही SIR दावा-आपत्ति प्रक्रिया का निरीक्षण किया है. इसी विवाद के बीच आजसू नेता और 2024 विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ से एनडीए प्रत्याशी रहे हरेलाल महतो के…
जमशेदपुर: बेंगलुरु के मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन कैंपस में कदमा के 19 वर्षीय B.Tech छात्र लक्ष्य मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है. आयोग ने कर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर और मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE), बेंगलुरु कैंपस के वाइस चांसलर को नोटिस जारी कर मामले की जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. NHRC का यह आदेश 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया है. मामला संख्या 568/10/1/2026…
सरायकेला/ धनबाद: सरायकेला- खरसावां के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड में वांछित बताए जा रहे शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू को धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगी है. उसके दोनों पैरों में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना की पुष्टि धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने की है. एसएसपी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला सागर उर्फ शिबू किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से निरसा पहुंचा है. सूचना…