Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

राजनगर: प्रखंड के मुरुमडीह गांव में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ की गई. विश्वकर्मा पूजा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. पूजा के अवसर पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की. पूजा के दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. पूरे दिन पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा. समाजसेवी राजू राउत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह…

Read More

राजनगर: प्रखंड के कुनाबेड़ा के समीप टुईबासा स्थित ग्लोबल ब्रिक्स कंपनी परिसर में गुरुवार को पहली बार भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई. विश्वकर्मा पूजा को लेकर कंपनी के कर्मचारियों, मजदूरों और आसपास के ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कंपनी परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पंडितों ने विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कराई. इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों ने भगवान विश्वकर्मा से कंपनी की प्रगति, सुख-समृद्धि, सुरक्षित कार्य वातावरण और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. पूजा समारोह में…

Read More

जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा का उत्साह प्रयोगशालाओं और तकनीकी विभागों में देखने को मिला. विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मशीनों, उपकरणों और तकनीकी संसाधनों के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा- अर्चना की. विश्वविद्यालय के अलग- अलग विभागों में आयोजित पूजा के बाद प्रसाद और भोग का वितरण किया गया. मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के साथ मास कम्युनिकेशन, नर्सिंग, फार्मेसी और विज्ञान विभाग की प्रयोगशालाओं में पूजा आयोजित हुई. इस दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहे. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर पूजा में हिस्सा…

Read More

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई परियोजना की शुरुआत हुई है. गुरुवार को मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण को लेकर रांची- टाटा मार्ग पर भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड विधानसभा के सदस्य राजेश कच्छप समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति की एक इकाई के रूप में स्थापित किया जा रहा है. समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह के निर्देशन में प्रस्तावित इस परियोजना के माध्यम से रांची…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हत्या की कथित साजिश की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी मिल्लत नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय, गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ जमा हुए थे. छापेमारी के दौरान एक देसी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और पूर्व की फायरिंग से संबंधित एक खोखा बरामद किया गया है. सिटी एसपी ललित मीणा के मुताबिक वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट और फायरिंग के मामलों में पूर्व से आरोपित सैफ अली उर्फ राज बच्चा अपने कुछ…

Read More

सरायकेला: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वंगीयारी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इसमें पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाट और रावण दहन स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद DJ अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से किसी प्रकार का ध्वनि प्रसारण नहीं किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई…

Read More

सरायकेला: आमदा ओपी क्षेत्र के बड़ाबांबू चौक के पास बुधवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. रात करीब 1:20 बजे सार्वजनिक स्थान के पास गोली चलने और गाली- गलौज की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन आधी रात हथियार के साथ फायरिंग की घटना ने आमदा ओपी क्षेत्र में पुलिस की गश्ती और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. गुरुवार को सरायकेला थाना परिसर में सरायकेला अंचल के इंस्पेक्टर राजेश टुडू और आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान…

Read More

जामताड़ा: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, ओवर हेड इक्विपमेंट (OHE) ट्रेक्शन विभाग में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई. रेलवे के तकनीकी कार्यों से जुड़े कर्मियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और कार्यस्थल पर सुरक्षा की कामना की. आयोजन में रेलकर्मियों के साथ उनके परिजन भी शामिल हुए. ट्रेक्शन विभाग में विश्वकर्मा पूजा की यह परंपरा वर्ष 1996 से लगातार चली आ रही है. करीब तीन दशक पुरानी इस परंपरा को रेलकर्मी आज भी उसी उत्साह के साथ निभा रहे हैं. इस अवसर पर विभागीय परिसर को आकर्षक ढंग से…

Read More

सरायकेला: भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में अंडर-14 बालक फुटबॉल चयन-सह-ट्रायल कैंप में जिले की उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं का दमखम देखने को मिला. झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान और सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 89 बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद लेकर मैदान में उतरे खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. कैंप का उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार एवं पिनाकी रंजन ने संयुक्त रूप से किया. चयनकर्ताओं की हर खिलाड़ी पर रही नजर…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध खनन रोकने के लिए बैठकें होती हैं. निर्देश जारी होते हैं. अधिकारियों को सख्ती बरतने को कहा जाता है. छापेमारी और कार्रवाई की खबरें भी आती हैं. मगर दूसरी तरफ नदी घाटों से कथित रूप से बालू का उठाव और सड़कों पर उसका परिवहन जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं. ऐसे में सवाल सीधा है- अगर NGT की रोक प्रभावी है तो बालू आ कहां से रहा है ? और यदि बालू घाटों से ही निकल रहा है, तो फिर निगरानी किस चीज की हो रही है ? मीटिंग में ‘जीरो टॉलरेंस’, घाटों…

Read More