Author: Tech Ashish

Exploring world

सोनुआ/ Jayant Pramanik गोइलकेरा प्रखंड के कैरम गांव में शनिवार शाम को हुए वज्रपात से (36) वर्षीय महिला की मौत हो गई.महिला की पहचान वीणा पूर्ति के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतका पास के ही गांव मिंडीसाई से पैदल अपने घर की ओर आ रही थीं. इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी. महिला के पति जीवन प्रकाश पूर्ति सोनुआ के बराईबीर स्कूल में शिक्षक हैं. उन्होने बताया कि उनकी पत्नी महुवा चुनने पास के गांव में गई थी. मौसम खराब होने पर वह करीब पांच बजे घर…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शनिवार को सोनुआ में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ.  सीता नाथ महतो विद्यालय के प्रांगण में अयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ धर्म ध्वजा रोहण के साथ किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक गुरु चरण नायक द्वारा ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण से पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत चंदन तिलक लगाकर एवं गायत्री मंत्र चादर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया.  पूर्व विधायक गुरुचरण नायक द्वारा बहनों को कलश सिर पर देकर कलश- यात्रा का आरंभ किया गया. सोनुआ के…

Read More

गम्हरिया: उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार भगत ने आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के कुल नौ पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में लेखा पंजी, वितरण विवरणी, स्टॉक राशन समेत अन्य बिन्दुओ जांच की.  निरीक्षण के क्रम मे तीन पीडीएस दुकान राजेश कुमार जयसवाल, नरेश सिंह कर्मा, पूर्णमासी जयसवाल बंद पाए गए, को शोकॉज नोटिस जारी किया गया. वहीं अन्य दुकानों में राशन वितरण प्रतिशत में कमी पाई गई जिसे दो दिन के अंदर सुधारात्मक प्रगति लाते हुए कार्यालय मे प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिए गए.   इस संबंध में जिला…

Read More

रांची: सरकारी दफ्तरों में फिर से आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू हो रही है. इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है. इसकी जानकारी सभी संबंधितों को दी गई है. क्या है आदेश आदेश में कहा गया है कि विभागीय अधिसूचना (संख्या-5637, दिनांक-25.06.2015) द्वारा झारखंड आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति नियमावली, 2015 का गठन किया गया है.  उक्त नियमावली के अनुसार आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अन्तर्गत उभयकाल दैनिक उपस्थिति दर्ज करने का दायित्व सभी सरकारी कर्मियों/अन्य कार्यरत कर्मियों पर समान रूप से लागू होगा. बशर्ते ऐसे कर्मी न्यूनतम 3 माह की अवधि के लिए नियोजित किये…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik शनिवार को नगर परिषद में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत एंव SHG के महिला सदस्यों का 6 दिवसीय EDP प्रशिक्षण संपन्न हो गया. समापन समारोह में कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, नप अध्यक्ष शोभा रानी महतो एंव उपाध्यक्ष सरवर आलम की उपस्थिति में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. प्रशिक्षण के उपरांत विशेष कर महिला लाभार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया. एसडीएम रंजीत लोहरा ने प्रत्येक लाभार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी ली और उन्हें आजीविका से संबंधित हर मुमकिन सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया. आपको बता दें कि…

Read More

डेस्क: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि शनिवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है. अमृतपाल सिंह के साथ- साथ उसके कई साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके उसके साथियों को गिरफ्तार किया.  पुलिस ने की घेराबंदी जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल…

Read More

कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र 157 सी गोमेयाडीह और पुनिसीर सीआरपीएफ कैंप से मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, भारत सरकार के सौज्नीय से नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 14 वी ट्राइबल यूथ कार्यक्रम 2022- 2023 के तहत 40 बालक- बालिकाओं को जम्मू कश्मीर और गुवाहाटी भेजा गया. जिसमें गोमेयाडीह की 5 बालिका और 15 बालक तथा पुनिसीर के 6 बालिका और 14 बालक शामिल है. सीआरपीएफ 157 बटालियन मुख्यालय के कमानडेंट भूपाल सिंह के निर्देशानुसार तथा गोमेयाडीह कैंप के सहायक कमानडेंट राजेश विश्वकर्मा द्वारा सबों को कैंप से भेजा गया. इस अवसर पर गोमेयाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह…

Read More

जमशेदपुर Afroz Mallik शहर के चर्चित शब्बीर हत्याकांड में आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 निवासी हाजी सद्दाम हुसैन की पत्नी परवीन बानो समेत परिवार वालों ने रांची पहुंच डीजीपी से मदद की गुहार लगायी. आपको बता दें कि विगत 13 जनवरी रात करीब 10 बजे आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित सहेली लेडीस टेलर के समीप नकाबपोश अपराधियों ने मृतक शब्बीर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया गया था. आनन- फानन में शब्बीर को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घायल की स्थिति बिगड़ता देख शब्बीर के परिवार…

Read More

चाईबासा (जयंत प्रमाणिक) अनुकंपा पर नौकरी पाने की लालच में अपने पति राजीव कुमार सिंह की हत्या करने की आरोपी पत्नी अनीता देवी उर्फ अनीता सिंह को प्रधान न्यायाधीश की कोर्ट ने आजीवन कारावास और 10 हजार का जुर्माना की सजा सुनाई है.  जानकारी के अनुसार 26 नवंबर 2017 को मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत प्राथमिकी अभियुक्त अनिता देवी उर्फ अनिता सिंह के विरुद्ध अपने पति राजीव कुमार सिंह की हत्या करने के आरोप में दर्ज किया गया था. अनुकम्पा में नौकरी पाने के उद्देश्य से अनिता देवी उर्फ अनिता सिंह द्वारा अपने पति को दिनांक 25 नवंबर 2017 की संध्या…

Read More

DESK 22 साल के झारखंडियों का दुर्भाग्य कहें या यहां के सत्तालोलुप राजनेताओं की कूटनीति, जिसके प्रभाव में आकर समय- समय पर झारखंड जलता रहा है जिससे झारखंड का विकास न केवल अवरुद्ध हुआ है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों की तुलना में झारखंड हर दृष्टिकोण से पिछड़ रहा है. सवाल यह उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार किसे ठहराया जाए ? कभी झारखंड को डोमिसाइल की आग में जलाया गया… कभी बहरी- भीतरी के नाम पर… कभी खतियान के नाम पर, तो कभी नियोजन नीति के नाम पर झारखंड को जलाने का प्रयास किया गया. हर बार आंदोलन…

Read More