Author: Tech Ashish

Exploring world

खरसावां: आधुनिक युग में आदिवासी के ज्ञान- परंपरा को सहेजले की जरूरत है. क्योकि समाज की परंपरा व एकता धीरे धीरे विखंडित हो रही है. ऐसे में समाज के परंपरागत ज्ञान, संस्कृति को सशक्त बनाया जायेगा. समाज में परंपरागत ज्ञान भरी पडी है. लेकिन उस ज्ञान का सही उपयोग नही हो रहा है. इसके लिए हो समाज के शिक्षा व संस्कृति के विखराव को रोकना होगा.  उक्त बाते खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां के बोडडा मैदान में टाटा स्टील फाउडेशन के द्वारा द्वारा आयोजित खरसावां में बाः (सरहुल) जुमुर सह जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More

आदित्यपुर/ Sumeet Singh प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर रविवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अलग- अलग चौक चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रिपल लोडिंग, एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले यात्रियों की तलाशी ली गई. साथ ही सख्त चेतावनी दी गई. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सड़क पर वाहन लेकर चलने वाले यात्रियों से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा का पालन करते हुए यात्रा करने की अपील की.…

Read More

सरायकेला/ Afroz Mallik मध्य प्रदेश के रामगढ़ जिले के ग्राम नाटराम की रहने वाली एक राष्ट्रीय खिलाड़ी पर्वतारोही और बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर आशा मालवीय महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा का संदेश लिए साइकिल से संपूर्ण भारत यात्रा पर निकली है. इनकी यह यात्रा 25000 किलोमीटर की है.  इसी क्रम में रविवार को आशा मालवीय जमशेदपुर पहुंची. जहां उन्होंने जमशेदपुर उपायुक्त एवं एसएसपी से मुलाकात की. जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच इनकी यात्रा सरायकेला की तरफ निकल गई.  इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में आशा मालवीय ने कहा कि मैं यह यात्रा सोलो साइकिलिस्ट के…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh रविवार को द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के कोर कमेटी की बैठक सरायकेला स्थित सर्किट हाउस के सभागार में की गई. बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने की. उक्त बैठक में कुल 10 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. जिसमें वर्तमान कमेटी के 2 वर्षों के सफलतम कार्यकाल का ध्वनिमत से स्वागत किया गया. साथ ही संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन करते हुए महासचिव रमजान अंसारी ने बताया कि क्लब का वार्षिक समारोह आगामी 4 अप्रैल को आदित्यपुर के ऑटोक्लस्टर…

Read More

दुमका/ Mohit Kumar शनिवार को पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर पैसे नहीं देने और पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप के स्टाफ बीरबल सोरेन को जान से मारने की धमकी एवं पैसों से भरा बैग एवं फोन छीनने का प्रयास करने के आरोप में अभियुक्त मुकेश पासवान उर्फ बउआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को कुम्हारपारा से बरामद किया है. वहीं कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में आकृष्ट अमन विश्वविद्यालय ओपी प्रभारी दिग्धी, सअनि रंजय कुमार,…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिले के सब्जी मंडी के पास नगर परिषद कर्मियों तथा गौ ज्ञान फाउंडेशन के सदस्यों के ऊपर रविवार को जानलेवा हमला हुआ है. यह हमला उस वक्त हुआ जब रविवार की शाम नगर परिषद के कर्मचारी तथा गौ ज्ञान फांउडेशन के लोग सब्जी मंडी के पास पहुंचकर लवारिस पशुओ को सुनिश्चित स्थान गौशाले में पहचाने के लिये सभी पशुओ को पकड़ रहे थे. इतने में शहर के ही 50 से 60 की संख्या में लाठी डंडों तथा हथियार से लैस रहे बदमाशों ने आवारा पशुओं को शिफ्ट कर रहे नगर परिषद कर्मियों पर अचानक हमला बोल…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोगो को थाना स्तर पर न्याय दिलाने हेतु पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिनके प्रतिनियुक्ति का प्रतिफल सकारात्मक होता दिख रहा है. इसमें महिलाओं के विधिक सहायता और सहयोग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने राणा सरोज कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह को प्रितिनियुक्त किया था. जिनके द्वारा प्रति रविवार महिलाओं को विधिक सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है. उनके द्वारा थाने पर आने वाली महिलाओं को न सिर्फ विधिक सहायता दिया जा रहा है, बल्कि छोटी- छोटी बातों के आधार पर मतभेद किये पति पत्नी का…

Read More

गम्हरिया/Sumeet Singh स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी के बेतहाशा जहरीले प्रदूषण से गम्हरिया के लोग परेशान हैं. कंपनी से बार- बार प्रदूषण पर रोक लगाने के आग्रह के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ है. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसे लेकर झुरकुली गांव में अमित सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक कर जहरीले प्रदूषण, सरकारी सड़क एवं तालाब का अवैध तरीके से कब्जा करने का विरोध किया गया. इस दौरान कंपनी एक्सटेंशन को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 3 अप्रैल को लोक सुनवाई में कंपनी का विरोध करने का निर्णय लिया…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में सोनुआ में दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को समापन हुआ. मधुपुर के सीतानाथ महतो विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहे इस महायज्ञ कार्यक्रम में शनिवार की शाम को भजन-संध्या कार्यक्रम आयोजित हुआ जो देर रात तक चला और रविवार को पांच कुंडो मे गायत्री महायज्ञ हुआ. जिसमे सभी उपस्थित बुजुर्गों एवं छात्र छात्राएं सहित सभी गायत्री परिजनों के सदबुद्धि का आशिर्वाद लिया गया.  मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के अनुयायियों ने भजन- कीर्तन किया, जिसमें काफी संख्या में गायत्री परिवार के स्थानीय…

Read More

National Desk इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. निजी समाचार एजेंसी के अनुसार तटीय गुयास क्षेत्र में 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया है. इस भूकंप ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर के आसपास के क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है.  इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो का कहना है कि एक शक्तिशाली भूकंप ने 12 लोगों की जान ले ली है. दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में आए भूकंप के बाद इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है. इक्वाडोर के…

Read More