Author: Tech Ashish

Exploring world

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट 2023 के रिजल्ट में औरंगाबाद जिले के एक किसान की बेटी सौम्या शर्मा इंटर कॉमर्स में स्टेट टॉपर बनी है.  बता दे कि सौम्या शर्मा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के जाखिम पड़रिया गांव की रहने वाली है. इनके पिता रविंद्र शर्मा किसान हैं और इनकी माता गृहणी हैं. वर्तमान समय में सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के श्री कृष्णा नगर मोहल्ले में रहकर महाराजगंज रोड स्थित हरिओम कॉमर्स क्लासेस में कोचिंग क्लास करती थी. सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के ही सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय की छात्रा हैं. सौम्या…

Read More

आदित्यपुर/ Sumeet Singh नगर निगम वार्ड 17 स्थित नगीना पुरी के चित्रकूट छठ घाट से सटे कॉलोनी के दर्जनभर परिवारों के दर्द का अंत होता नजर नहीं आ रहा है. खासकर उपयुक्त के आश्वाशन के बीस दिनों बाद भी जब कॉलोनी वासियों की मांग पर कोई पहल नहीं हुई, तब कॉलोनी वासियों के उम्मीद की किरण बुझती नजर आ रही है.   आखिर क्यों कॉलोनी वासी परेशान हैं ? दरअसल उक्त कॉलोनी के करीब दर्जनभर परिवार के निकास का रास्ता रईसों ने बंद कर दिया है. ये सभी रजिस्टर्ड जमीन के मालिक हैं. पूर्व में जमीन देनेवाले रैयत द्वारा…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik टेल्को के राहरगोड़ा स्थित एबीएमपी आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में बड़े ही उत्साह पूर्वक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति की कोषाध्यक्ष सह वरीय प्रबंधक (अकाउंट्स) टाटा मोटर्स जमशेदपुर मनप्रीत कौर ने पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव वरीय प्रबंधक (आईआर) टाटा मोटर्स जमशेदपुर सुजीत कुमार झा और विद्यालय के प्रधानाध्यापक जनार्दन गिरी मौके पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान 2 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. जिनके सफल प्रतिभागियों को प्रथम,…

Read More

खरसावां: जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देश पर कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को बाल विवाह, यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा, बाल श्रम, बाल‌‌ व्यापार पर प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण सह एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.  शिविर की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर ने की. शिविर में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष ठाकुर ने प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर ने कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है. सही उम्र…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik प्रखंड के गोलमुंडा गांव में सोमवार दोपहर को 16 सोलह प्रहर हरि संकीर्तन शुरु हुआ. हरि नाम की जाप से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. हरि संकीर्तन को लेकर सोमवार सुबह गांव के पास स्थित नदी से कलश यात्रा निकाली गई.  कलश को हरि मंदिर में स्थापना करने के साथ पूजा-अर्चना की गई. जिसके बाद सोलह प्रहर हरि नाम जाप शुरु हुआ. हरि संकीर्तन को लेकर आयोजन समिति द्वारा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, धुरवाड़ीह, झालदा, बागमुंडी, तिगड़ा के अलावा चांडिल आदि कई जगहों से संकीर्तन मंडली को हरिनाम जाप के लिए आंमत्रित किया है. हरि संकीर्तन…

Read More

औरंगाबाद/Dinanath Mouar जिले के मदनपुर प्रखंड के बहलोला गांव में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ आरंभ हो गया है. विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थ स्थल देव के पवित्र सूर्यकुंड से जलभरी की गयी. इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने कलश में पवित्र सूर्यकुंड का जल भरा. इस मौके पर श्रीश्री 108 श्री रसिक पीठाधीश्वर जनमेजयशरण जी महाराज के कृपा पात्र पूज्य बाल संत छोटे सरकार कन्हैयाशरण स्वामी जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की क्रिया को संपन्न कराया. इसके बाद सूर्यकुंड से गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभा कलश यात्रा निकली जिसमें शामिल हजारों श्रद्धालु-…

Read More

सरायकेला/Pramod Singh सोमवार को समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्रियों की बस को जिला योजना पदाधिकारी फैजान सर्वर एवं जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी सरायकेला खरसावां राजेश कुमार चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.    जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के हिंदू धर्मावलंबियों के तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से ट्रेन के माध्यम से द्वारकापुरी एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा कराया जाएगा. इस बार सरायकेला- खरसावां से कुल 32 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन हेतु भेजा जा रहा है. सभी को हटिया रेलवे…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सोमवार की सुबह कांड्रा के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड का गेट राकेश महतो एवं राजेंद्र महतो ने अपने परिवार सह ग्रामीणों के संग नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर गेट जाम कर दिया. राकेश महतो के अनुसार कंपनी प्रबंधन द्वारा बीते 10 साल पहले उनकी जमीन ली गई थी एवं दोनों भाईयों को बालिग होने पर नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन बालिग होने के बाद भी दोनों भाइयों को नौकरी देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है और नौकरी नहीं दी जा रही है, जिससे परेशान…

Read More

खरसावां: रविवार को पथ निरीक्षण भवन में आजसू प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में की गई. बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया. आजसू केन्द्रीय कमिटि के निदेशानुसार आगामी 30 मार्च तक सभी प्रखंड कमिटि का विस्तार किया जाएगा. साथ ही आगामी 15 अप्रेल तक सभी पंचायत कमिटि का पूर्नगठन करने किया जाएगा.  इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां विधानसभा प्रभारी सह आजसू नेता संजय जारिका ने कहा कि मिशन-2024 विधानसभा चुनाव आजसू पार्टी का लक्ष्य है. चुनाव जीत कर केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के…

Read More

सरायकेला- खरसावां पुलिस प्रशासन द्वारा खरसावां चांदनी चौक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में यातायात के नियमों का पालन करे एवं जिम्मेदार नागरिक होने बने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि जिंदगी बहुत छोटी होती है ये कब कहां खतम हो जाए हम नहीं जानते है. लेकिन खुद से अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं. तो यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें. अक्सर लोग सड़क पर वाहन चलाते समय जल्दी के कारण यातायात के नियमों का…

Read More