Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल: चुआड़ विद्रोह के महानायक अमर शहीद रघुनाथ महतो को लेकर उपजे विवाद को चांडिल एससीओ की चिट्ठी ने हवा दे दी है. जहां एसडीओ ने अपने सरकारी आदेश में 21 मार्च को नीमडीह के बुट पड़ासा घुटियाडीह में होने वाले शहीद रघुनाथ महतो के 285 वीं जयंती समारोह के आयोजन को ही नहीं स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ अमर शहीद रघुनाथ महतो को ही फर्जी करार दे दिया. देखें एसडीएम की चिट्ठी दरअसल 21 मार्च को नीमडीह प्रखंड के बुट पड़ासा घुटियाडीह में सुभाष सिंह एवं ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरीत एक आवेदन पत्र एसडीएम चांडिल समर्पित किया गया था,…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत हुदू पंचायत के शारदाबेडा गांव में मंगलवार की शाम कटहल को लेकर आपस में दो व्यक्तियों के बीच जमकर झड़प हुई. जिसमें सोनिया मुंडा ने कोंदा मुंडा को धारदार हथियार से मार डाला. वहीं सूचना पर कांड्रा थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया एवं अग्रिम कारवाई में जुट गए है.  पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ करने पर बताया गया कि कटहल को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था. जिसके बाद सोनिया मुंडा टांगी लेकर आया और कोंदा मुंडा पर वार…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में सरहुल एवं रामनवमी- 2023 त्योहार के मद्देनजर जिले में बेहतर विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया.  बैठक में दोनों वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विशेष तौर पर त्योहारों के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के दौरान डीजे एवं विवादास्पद/ भड़काऊ गाने के बजाने पर पूर्णता रोक लगाने, पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सहित विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया. बैठक उपरांत उपायुक्त द्वारा…

Read More

चांडिल: नीमडीह प्रखंड अंतर्गत घुटियाडीह गांव में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो का 285वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. घुटियाडीह स्थित रघुनाथ महतो के आदमकद प्रतिमा पर आजसू के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसमें पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, एसटी महासभा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, चंदन वर्मा, बैद्यनाथ महतो, लालमोहन गोराई, अमूल्य महतो, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, अरुण महतो समेत सैकड़ों की संख्या में आजसू के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर वीर शहीद रघुनाथ महतो शांति समिति आदर्श ग्राम द्वारा भव्य…

Read More

सोनुआ/ Jayant Pramanik हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार की शाम चक्रधरपुर में पोटका शिव मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई. विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जेजे षाड़ंगी‌ के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई.  शोभा यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न हिंदू संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए. सभी हाथों में भगवा झंडा लिए हुए चल रहे थे. शोभा यात्रा के दौरान कार्यक्रम के संयोजक गोनु जायसवाल, झारखंड राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़, भाजपा नेता संजय मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्र, शेष नारायण लाल शामिल हुए.…

Read More

खरसावां: प्रखंड में पांच ट्रांसफार्मरों के चोरी हो जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खरसावां के बडाकुड़मा और सिगाडीह में लगे 5 ट्रांसफार्मर की चोरी अज्ञात चोरों ने चालू लाइन में बिजली काट कर कर लिया है. इस वजह से दोनो गावों के दर्जनों घरों में अंधकार छाया हुआ है. गांव में बिजली न आने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है.  मिली जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड अंतर्गत बडाकुड़मा और सियाडीह गांव में सोमवार की रात बिजली की ऑख मिचौली जारी थी. इसी का लाभ उठाते हुए आधी रात में चालू लाइन को काटकर अज्ञात…

Read More

कुचाई: मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मनरेगा योजनाओं को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में कुचाई के अरूवां, बंदोलोहर, बारूहातु, छोटासेगोई, गोमेयाडीह, मरांगहातु, पोड़ाकाटा, रोलाहातु, रूगुडीह, तिलोपदा पंचायतों में संचालित मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए श्रीमति कुजूर ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार सृजन के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लाभुकों के जीवन स्तर पर क्या बदलाव हो रहा है. इसका आंकलन करें. सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा हो, योजनाओं को शत- प्रतिशत धरातल पर…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट मंगलवार को 2 बजे जारी हुआ. हर साल की तरह इस साल भी औरंगाबाद का जलवा बरकरार रहा है. कॉमर्स में औरंगाबाद जिले की सौम्या शर्मा एवम रजनीश पाठक ने 475- 475 अंक लाकर पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल लाया है. वहीं तनूजा सिंह ने 474 अंक लाकर दूसरा स्थान, विधि कुमारी व सोनम कुमारी 468- 468 अंक लाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है. इसके साथ- साथ साइंस स्ट्रीम में शुभम चौरसिया ने 472 नंबर लाकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. साइंस का सेकंड टॉपर शुभम…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh प्राकृतिक आपदा के तहत विभिन्न घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विधि सम्मत पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है. उपायुक्त अरवा राजकमल ने इस संबंध में जिले के लोगों से जागरूक होकर प्रावधान के तहत लाभ लेने की अपील की है. बताया गया कि प्राकृतिक आपदा सड़क दुर्घटना के तहत 19 सितंबर 2021 को घटी घटना में मृत इचागढ़ अंचल अंतर्गत स्वर्गीय सुचांद गोप के आश्रित पुत्री पूर्णी देवी को 10000 का मुआवजा राशि प्रदान किया गया. जबकि गम्हरिया अंचल के दो अन्य मामले में मुआवजा राशि प्रक्रियाधीन…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh मंगलवार को सरायकेला एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न जलाशयों से काफी हर्षोंल्लास के साथ मंगला घट लाकर पारंपारिक रीति- रिवाज के अनुसार मां मंगला की पूजा- अर्चना कर सुख- समृद्धि व शांति की कामना की गई. बताया कि इस पूजा के मुख्य प्रसाद के रूप में आम, केन्द, भेलवा, महुआ, सखुवा के फूल, पलाश के फूल, मूढ़ी आदि चढ़ाने सहित मुर्गा एवं बकरे की बलि भी दी जाती है. इस वर्ष इस पूजा में लगभग 200 से अधिक भक्तों ने शिरकत की.  जानकारी हो कि सरायकेला में प्रतिवर्ष चैत्र महीने के मंगलवार को पारंपारिक…

Read More