Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल/ Manoj Swarnkar चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल डेम के नीचे पुल पर ओटो व बाइक में टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार चांडिल मस्जिद मोहल्ला निवासी मोहम्मद लेजराज का एक पैर कटकर अलग हो गया एवं उसका साथी मोहम्मद हुसनेन घायल हो गया. घटना शुक्रवार सुबह की है. सड़क दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों इसकी सूचना एम्बुलेंस को दिया. मौके पर एम्बुलेंस पहुंची तथा घायलों को इलाज के चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से मोहम्मद लेजराज को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई…

Read More

खरसावां: चांद के दीदार के साथ ही शुक्रवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है. अल्लाह की इबादत के लिए रमजान के महीने में अन्य महीनों की तुलना में कई गुणा अधिक इबादत का सवाब मिला है.  इस्लाम मजहब में रमजान के महीने को बेहद पाक (पवित्र) माना जाता है. मान्यता के अनुसार, रमजान महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है. इस महीने रोजा (उपवास) रखे जाते हैं. पांचों वक्त की नमाज अदा की जाती है. कहा जाता है कि इस महीने की जाने वाली इबादत का सवाब अन्य महीनों से कई गुणा ज्यादा मिलता है.…

Read More

कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र स्थित 157 वाहिनी के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की कंपनियों में सेनानायक (कमांडेंट) भूपाल सिंह के निर्देशानुसार समय- समय पर स्थानीय लोगों की सहायता और उनके विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में कुचाई के सीआरपीएफ कैंप गोमेयाडीह (एफ वाहिनी) , पुनिसीर (ए वाहिनी) तथा दलभंगा (डीवाहिनी) कैंप में नागरिक कारवाई कार्यक्रम (सिविक एक्शन प्रोग्राम) के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें आस- पास के गांव के अनेक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. इस प्रकार की जन कल्याणकारी कार्यों की काफी सराहना की…

Read More

राजनगर/ Pitambar Soy राजनगर में आदिवासी सामाजिक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संगठन (आसेका) तथा दिशोम जाहेर गाढ़ समिति राजनगर की ओर से शुक्रवार को राजनगर मुख्य बाजार स्थित सिदो- कान्हू चौक पर भाजपा विधायक सीपी सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी, झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक बांके बिहारी सिंह एवं उपनिदेशक मसूदी टुडू का पुतला दहन किया गया.  इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. मालूम हो कि विधायक सीपी सिंह ने ओलचिकी लिपि में प्रकाशित सरकार की योजनाओं का विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी. साथ ही कहा था कि जनता के…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सामाजिक संस्था बाल रक्षा भारत- सेव द चिल्ड्रेन और आईसीडीएस कार्यालय की ओर से सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड के 10 पंचायतों के मुखिया ने भाग लिया और बच्चों के बेहतर पोषण को लेकर संस्था द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी.  कार्यक्रम में पोड़ाहाट पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू ने कहा कि संस्था के कार्यों को सुनकर हमारी भी कई नयी जानकारी प्राप्त हुई. बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के बारे में हम सब…

Read More

औरंगाबाद/ Dinanath Mouar प्रदेश में अभी तीन दिवसीय बिहार महोत्सव मन रहा है. राजधानी पटना से लेकर जिलो तक उत्सव की धूम है. औरंगाबाद में भी माहौल उत्सवी है. इसी उत्सवी माहौल में औरंगाबाद जिला प्रशासन ने शहर के नगर भवन में बिहार दिवस समारोह आयोजित किया था.  कार्यक्रम में कई क्षेत्रीय एवं स्थानीय कलाकार बढ़- चढ़कर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. दर्शक जमकर गीत- संगीत का लुत्फ उठा रहे थे, लेकिन गजब तो तब हो गया जब एक सुरीले भोजपुरी गीत पर भोलेशंकर तथा उनकी सवारी नंदी भी खुद को नही रोक सके. दोनो ने जमकर ठुमके लगाए.…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar प्रखंड क्षेत्र के वासाहातु एवं आगसीया में आदिवासी समिति द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. सरहुल में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित थी.  महोत्सव में आसपास के ग्रामीण उपस्थित हुए. पाहन ने सखुआ का डाली गाड़कर सिंगबोंगा, ग्राम देवता आदि की पूजा- अर्चना करायी. वही सिंगबोंगा को खुश करने के लिए ग्रामीणों ने हड़िया एवं मुर्गे व बकरे की बलि चढ़ाई.  पूजा के बाद पाहन ने उपस्थित श्रद्धालुओं के कानों में सखुआ फूल लगाया एवं लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया. वहीं कलाकारों ने सरहुल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों…

Read More

DESK कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई है, हालांकि इस संबंध में अभी अधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है. कांग्रेस नेता के खिलाफ यह कार्रवाई सूरत कोर्ट के फैसले के बाद की गई है. जहां बीते गुरुवार को मानहानी के केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी. केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया. बता दें कि कांग्रेस…

Read More

आदित्यपुर: चोरों के आतंक से बेहाल गम्हरिया बाजार के दुकानदारों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दो- तीन दिन से लगातार गम्हरिया बाजार में चोरी की घटना घट रही थी. जिसे लेकर दुकानदारों ने थानेदार से मुलाकात कर एक योजना बनाई थी. योजनानुसार दुकानदारों के चोर को रंगे हाथ धर दबोचा. बताया जा रहा है कि बीती रात एक फुटपाथी दुकानदार के लहसुन की बोरी एवं तीन महंगे लाईट की चोरी हुई थी. चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. शुक्रवार को दुकानदारों ने…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कपाली बस्ती में बीते 15 फरवरी की शाम लादेन महतो नामक युवक के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर मारने के प्रयास में राहुल सिंह मंगल माझी एवं भोलू अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विदित हो कि लादेन महतो के शरीर पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में कपाली निवासी राहुल सिंह, मंगल माझी एवं भोलू अंसारी ने डब्बे में रखा पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर घायल कर दिया था. आनन- फानन में इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले…

Read More