Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल: चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा का “फर्जी रघुनाथ महतो” वाले आदेश पत्र का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. आज ही कुड़मी समाज के साथ एसडीओ ने बैठक की तथा एसडीओ ने उस आदेश पत्र में सुधार कर दिया. साथ ही कुड़मी समाज के लोगों से माफी मांग ली है. इसके बाद माना जा रहा था कि यह मामला शांत हो गया है, लेकिन अब भूमिज समाज ने कुड़मी समाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.    गुरुवार को चांडिल बाजार स्थित होटल राहुल पेलेस में चुआड़ सेना द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया और एसडीओ रंजीत…

Read More

औरंगबाद (Dinanath Mouar) नीति आयोग भारत सरकार द्वारा औरंगाबाद जिला को अकांक्षी जिला के रूप में चुना गया हैं. इसके तहत जिला में प्रशासन के सहयोग से महिलाओं से सम्बन्धित विभागों के सहयोग से गुरुवार को राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय, अम्बा में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अलावे जिला विधि संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, परियोजना पदाधिकारी श्रीमती कान्ति सिंह, पैनल अधिवक्ता सत्येन्द्र दुबे, रिटेनर अभिनन्दन कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक शकुन्दन कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा अन्य विभागों से सम्बन्धित लोग उपस्थित हुए. इनके द्वारा उपस्थित छात्राओं को उनसे सम्बन्धित…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) शिक्षा विभाग उगाही को लेकर एक बार फिर चर्चा में है. कुछ दिन पहले पारा शिक्षकों की सेवा संपुष्टि के नाम पर उगाही का खेल चला. अब एमडीएम योजना मद में व्यय की गई राशि की ऑडिट को लेकर फिर से खूब उगाही का धंधा चला. शिक्षा विभाग में ऑडिट करने आये अंकेक्षकों ने शिक्षकों से दो दिनों में लाखों की उगाही कर चलते बने. ज्ञात हो कि स्टेट से एमडीएम योजना मद में वित्तीय वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 की व्यय की गई राशि का समाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है. परंतु अंकेक्षण के नाम…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग पर थोलको के समीप गुरुवार को लगभग 8: 30 बजे सड़क दुर्घटना में स्कार्पियो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.   उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोइलकेरा निवासी गोपी बोदरा, श्रीकांत कुमार और चुनू लाल गोप अपने किसी कार्य से स्कॉर्पियो से जमशेदपुर गए थे. वापस गोइलकेरा लौटने के क्रम में थोलको गांव के समीप गांव की ओर से एक ट्रैक्टर अचानक से सड़क की ओर निकला. जिससे स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर दोनों की आमने- सामने सीधी टक्कर हो गई. जिसमें स्कार्पियो…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 के अधीन टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग से जयप्रकाश उद्यान (गेट नंबर- 1) से होते हुए लक्ष्य अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त, अरवा राजकमल से मिलकर डीएमएफटी फंड से सड़क निर्माण किए जाने की मांग की और इस संबंधी एक ज्ञापन भी सौंपा. उपायुक्त अरवा राजकमल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के उपरांत कहा कि उक्त सड़क के निर्माण में अत्यधिक फंड की आवश्यकता…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar ईचागढ़ के करकरी नदी पर पातकुम- ईचागढ़ को जोड़ने वाली पुल बनने के साथ ही पुल के दोनों साइड से धसना प्रारंभ हो गया है. पुल निर्माण के बाद गुरुवार को गौरांगकोचा मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक कालिदास आदित्यदेव, पातकुम पंचायत के मुखिया राखोहरि सिंह मुंडा, व समाजसेवी सह भाजपा नेता विशाल मंडल ने पुल का मुआयना किया और पुल के दोनों साइड में अधूरे गार्डवाल में पत्थर देखर कार्य कराने की मांग की.  निरीक्षण के बाद सभी ने कहा कि पुल निर्माण के बाद गार्डवाल में मिट्टी देकर छोड़ दिया गया है, जिससे कि गार्डवाल…

Read More

सरायकेला/Pramod Singh जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने गुरुवार को सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भवन अंतर्गत कमरों का अवलोकन किया. साथ ही ईवीएम संग्रहित सील कमरे का भी निरीक्षण किया. कमरों, छत, परिसर, सीसीटीवी कैमरा आदि की वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए उपायुक्त ने विधि- व्यवस्था का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख- रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में कल्याण गुरुकुल, प्रजा फाउंडेशन द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों को आवासीय प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर एक रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इस रोजगार मेला में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर और कल्याण गुरुकल प्रजा फाउंडेशन के बीएनई नरेश आर्या मौजूद थे. रोजगार मेला के दौरान करीब एक दर्जन बेरोजगार युवक, युवतियों ने प्रशिक्षण को लेकर अपना आवेदन दिया. जिन्हें निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) श्रीरामचरितमानस प्रचार मंडल के 70 वें वार्षिक अधिवेशन के पहले दिन चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल मैदान में प्रातः काल को महाविष्णु यज्ञ के आयोजन के निमित्त वेदी स्थापना एवं देवी- देवताओं के आह्वान का कार्य किया गया. अपराहन 4:00 बजे से भजनों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. संध्या 5 बजे देश के विख्यात राम कथा वाचक पंडित प्रशांत जी महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को राम कथा सुनने के लाभ एवं राम कथा सुनने का तरीका बताया. उन्होंने नवरात्र के अवसर पर सात्विक खानपान के साथ ही अन्य किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया. संध्या 6:00…

Read More

ईचागढ़/ Manoj Swarnkar प्रखंड क्षेत्र के पिलीद सिंधु नारायण पेट्रोल पंप और मिलन चौक में गुरुवार को दंडाधिकारी सह सीओ भोला शंकर महतो की देखरेख में विधी- व्यवस्था को लेकर वाहन जांच, एंटी क्राइम सह सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. नियोजन व स्थानीय निति के खिलाफ विधान सभा घेराव के मद्देनजर विधि- व्यवस्था के लिए क्षेत्र में दंडाधिकारी नियुक्त कर पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट, लाइसेंस, सीट बेल्ट आदि का जांच किया गया. वहीं चार पहिया वाहनों के डिक्की आदि की भी तलाशी ली गई. बिना हेलमेट, लाइसेंस वालों को थाना प्रभारी गौरव मिश्रा व दंडाधिकारी द्वारा…

Read More